मुंबई पुलिस में बड़ा फेरबदल, 13 DCP का एक साथ तबादला

Major reshuffle in Mumbai Police, 13 Deputy Commissioners transferred together

मुंबई पुलिस में बड़ा फेरबदल, 13 DCP का एक साथ तबादला

मुंबई पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। एक साथ 13 उपायुक्तों (DCP) का तबादला किया गया है। इसे शहर की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, वो भी तब जब चंद महीनों में बीएमसी चुनाव होने है। इस फेरबदल के तहत शहर के विभिन्न जोनों और विशेष शाखा में नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जोन 3 की कमान अब कृष्णकांत उपाध्याय को सौंपी गई है, जबकि जोन 10 में दत्ता किसन नलावडे की नियुक्ति की गई है। महेश धर्माजी चिमटे अब जोन 12 की जिम्मेदारी संभालेंगे, तो समीर असलम शेख जोन 6 में सेवाएं देंगे। वहीं राकेश ओला को जोन 7 की कमान दी गई है।

इनके अलावा कुछ विशेष विभागों में भी अनुभवी अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। नवनाथ धवले अब नारकोटिक्स सेल की कमान संभालेंगे, जबकि विजयकांत मंगेश सागर को पोर्ट सर्कल में तैनात किया गया है और प्रशांत अशोक सिंह परदेशी को ट्रैफिक विभाग (दक्षिण) का प्रभार मिला है। निमित गोयल को विशेष कार्य बल (एसएजी) और दत्तात्रेय कांबले को विशेष शाखा 1 में नियुक्त किया गया है। पुरुषोत्तम नारायण करहाड़ को साइबर और अपराध विभाग का प्रभार दिया गया है, सचिन बी गुंजाल को निवारक अपराध शाखा और राज तिलक रोशन को अपराध जांच विभाग सौंपा गया है।

Read More मुंबई : बोरीवली और गोरेगांव स्टेशनों के बीच 17 अगस्त, 2025 को पाँच घंटे का एक जंबो ब्लॉक

 

Read More ठाणे : 15.9 किलोग्राम एमडी पाउडर रखने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News