मुंबई वडाळा टी टी पुलिस ने गांजा बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 51 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद

Mumbai Wadala TT Police arrested two accused selling ganja, 51 kg 500 grams of ganja recovered

मुंबई वडाळा टी टी पुलिस ने गांजा बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 51 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद
Mumbai Wadala TT Police arrested two accused selling ganja, 51 kg 500 grams of ganja recovered

मुंबई वडाळा टी टी पुलिस ने हाईवे पर कार्रवाई करते हुए 51 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

मुंबई, 23 अगस्त 2024 : वडाळा टी टी पुलिस ठाणे की बड़ी कार्रवाई में 51 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। मुंबई वडाळा टी टी पुलिस ठाणे की टीम ने यह छापा मारा और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

दिनांक 22/08/2024 को रात करीब 11:40 बजे पुलिस टीम ठाणे हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान एक वाहन (MH 01 EE 3013) पर शक होने पर उसे रोका गया। वाहन की तलाशी में 51 किलो 500 ग्राम वजन का गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 30 लाख 30 हज़ार रुपये बताई जा रही है।

Read More मुंबई : 83 आधार और पैन कार्ड के साथ कई मोबाइल फोन जब्त; 6 गिरफ्तार

गांजा तस्करी मामले में आरोपियों की पहचान अबुबकर मेहंदीहसन शेख और शहनवाज समीम शेख के रूप में हुई है। दोनों को पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार कर लिया। एनडीपीएस एक्ट, 1985 की धारा 8(क), 20(ब)(2)(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को 23/08/2024 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Read More मुंबई : वक्फ बिल के खिलाफ मुंबई की सुन्नी मस्जिद में विरोध प्रदर्शन किया

वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन: इस कार्रवाई को अंजाम देने में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। इसमें शामिल अधिकारी हैं :मा. पुलिस आयुक्त श्री देवन भारती, मा. पुलिस सह आयुक्त कायदा व सुव्यवस्था, श्री सत्यनारायण चौधरीमा, अपर पुलिस आयुक्त, मध्य पुलिस विभाग, श्री विक्रम देशमाने , मा. पुलिस उपायुक्त, परिसर-4, माटुंगा, मुंबई, श्रीमती रागिनी आर ,मा. सहायक पुलिस आयुक्त, सायन विभाग, श्री शैलेश धिवर

Read More मुंबई: 19 नागरिक वार्डों में पिछले एक दशक में आवारा कुत्तों की संख्या में 31.6% की गिरावट आई 

मा. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, वडाळा टी टी पुलिस ठाणे, कांताराम साठे पुलिस निरीक्षक अनुराधा भोइटे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।पुलिस टीम के सदस्य , इस छापेमारी में पुलिस उपनिरीक्षक किरण बवणे, पुलिस उपनिरीक्षक मायदेव येवले, पुलिस हवलदार भंडगार जाधव, हवलदार अनुसूदेव शिंदे, पो. ह. संजय गोटावडे, पो. ह. रविंद्र ठाकुर, पो. ह. रमेश शिंदे, पो. शि. बापू लाटके, पो. शि. राजू शिंदे, पो. शि. रमेश भोईटे, पो. शि. आनंद भोईटे, पो. शि. मिलिंद हुमने, पो. शि. नवललाल बोराखाल, पो. शि. शफीक शेख, पो. शि. सुरेश बोरसे ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Read More मुंबई और बेंगलुरू की फ्लाइट का समय परिवर्तित