प्रेमिका ने चुराई मॉल से हीरे की अंगूठी, फिर पहुंचे जेल...

Girlfriend stole diamond ring from mall, then reached jail...

प्रेमिका ने चुराई मॉल से हीरे की अंगूठी, फिर पहुंचे जेल...

मुंबई में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर एक युवती और युवक को दिनदोशी पुलिस ने पकड़ा है। युवती पर आरोप है कि उसने मॉल की एक जूलरी शॉप से डायमंड की अंगूठी चुराई। पुलिस ने बताया कि युवती गोरेगांव की रहने वाली है और उसका बॉयफ्रेंड दिल्ली का है।

मुंबई: मुंबई में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर एक युवती और युवक को दिनदोशी पुलिस ने पकड़ा है। युवती पर आरोप है कि उसने मॉल की एक जूलरी शॉप से डायमंड की अंगूठी चुराई। पुलिस ने बताया कि युवती गोरेगांव की रहने वाली है और उसका बॉयफ्रेंड दिल्ली का है।

पुलिस ने दोनों को पकड़ा है, हालांकि अभी इस चोरी में युवती के बॉयफ्रेंड की भूमिका की जांच की जा रही है। युवती का नाम सुचेता देवी (35) है। वह बेरोजगार है।

जबकि उसका बॉयफ्रेंड (28) पेशे से इंजिनियर है। वह मुंबई में ही नौकरी करता है और पिछले महीने ही यहां शिफ्ट हुआ था। युवती उससे मिलने आई थी और युवक उसे मॉल घुमाने ले गया था। पुलिस ने बताया कि क्योंकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि लड़का इस चोरी में शामिल था या नहीं, इसलिए उनका नाम जाहिर नहीं किया गया है।

पुलिस ने बताया कि 1 अगस्त को युवती का बर्थडे था। युवक उसे शॉपिंग कराने के लिए ओबरॉय मॉल ले गए थे। यहां वे एक जूलरी आउटलेट पर गए।

लड़के ने पुलिस को बताया कि वह बर्थडे पर अपने गर्लफ्रेंड को अंगूठी गिफ्ट करना चाहता था। इस दौरान युवती ने कई अंगूठियां अपने हाथों में पहनकर चेक कीं लेकिन उसे कोई रिंग पसंद नहीं आई। दोनों आउटलेट से निकल गए और कुछ देर बाद मॉल के बाहर आ गए।

बाहर आकर दोनों ने एक ऑटो किया और उसमें बैठकर संजय गांधी नैशनल पार्क बोरीवली निकल गए। यहां से दोनों संतोष नगर गोरेगांव ईस्ट आए, जहां पर युवती का घर है।

एएसआई चंद्रकांत घार्गे ने बताया कि मॉल के सीसीटीवी फुटेज में ऑटो रिक्शा के रजिस्ट्रेशन नंबर से ड्राइवर को ट्रेस किया गया। ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि उसने दोनों को संतोष नगर छोड़ा था।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने युवती की तस्वीरें निकालीं और फिर संतोष नगर में घर-घर जाकर उस तस्वीर को दिखाकर युवती के बारे में पूछताछ की। तमाम मशक्कत के बाद आखिर युवती को 7 अगस्त की रात में ट्रेस कर लिया गया।

पुलि ने बताया कि युवती को पकड़ने के बाद लड़के को भी पकड़ा गया है लेकिन लड़के ने कहा कि उसे अंगूठी चोरी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस ने दोनों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया और यहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

नवी मुंबई में 10 साल की दो बच्चियों के साथ कपड़ा दुकानदार ने किया दुष्कर्म... नवी मुंबई में 10 साल की दो बच्चियों के साथ कपड़ा दुकानदार ने किया दुष्कर्म...
नवी मुंबई के पावने गांव के एक कपड़ा दुकानदार द्वारा दो नाबालिग लड़कियों को दुकान में ले जाकर दुष्कर्म करने...
अपना वोट कांग्रेस पार्टी को देकर बर्बाद ना करें - संजय निरुपम
नवी मुंबई में मादक पदार्थ तस्कर की मदद करने के आरोप में पुलिस कांस्टेबल निलंबित...
कंक्रीटिंग के कारण सायन-पनवेल हाईवे से पामबीच तक ट्रैफिक जाम 
डोंबिवली में नशेड़ी बेटे की पिता ने कर दी हत्या !
शुक्रवार, शनिवार को बदलापुर, अंबरनाथ में पानी की कमी...
ठाणे में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर एसटी निगम में नौकरी... नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media