campaigner
Maharashtra 

मुंबई :भाजपा की स्टार प्रचारक बनीं अपर्णा यादव, प्रचार के लिए मुंबई रवाना

मुंबई :भाजपा की स्टार प्रचारक बनीं अपर्णा यादव, प्रचार के लिए मुंबई रवाना केजीएमयू में धर्मांतरण के मामले में बवाल के बाद राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया गया है। वह 14 जनवरी तक मुंबई दौरे पर गई हैं। केजीएमयू में हुए बवाल पर उनका रुख पहले जैसा ही बना हुआ है। उन्होंने बताया केजीएमयू के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में वर्ष 2024 में अवैध ब्लड स्टोरेज यूनिट की जांच शुरू हो गई है। इसके लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।
Read More...
Maharashtra 

मुंबई : नगर निकाय चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने सांसद जिया उर्रहमान बर्क को स्टार प्रचारक नियुक्त किया

मुंबई : नगर निकाय चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने सांसद जिया उर्रहमान बर्क को स्टार प्रचारक नियुक्त किया संभल में समाजवादी पार्टी ने सांसद जिया उर्रहमान बर्क को मुंबई और महाराष्ट्र में होने वाले महानगरपालिका (नगर निकाय) चुनावों के लिए स्टार प्रचारक नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची भारत निर्वाचन आयोग को भेजी। इस सूची में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, आठ सांसद, पांच विधायक, एक पूर्व विधायक और विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल हैं। इसी सूची में सांसद जियाउर्रहमान बर्क का नाम भी शामिल किया गया है।
Read More...

Advertisement