Rinku
Mumbai 

मुंबई : जीशान सिद्दीकी और रिंकू सिंह को धमकी मामले में बड़ा खुलासा; 90 पन्नों की चार्जशीट दायर

मुंबई : जीशान सिद्दीकी और रिंकू सिंह को धमकी मामले में बड़ा खुलासा; 90 पन्नों की चार्जशीट दायर मुंबई क्राइम ब्रांच ने दिवंगत एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी और क्रिकेटर रिंकू सिंह को धमकी देने वाले मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में आरोपी मोहम्मद दिलशाद नौशाद को त्रिनिदाद और टोबैगो से प्रत्यर्पित किया गया है। नौशाद ने अंडरवर्ल्ड के नाम पर धमकी भरे ईमेल भेजे थे। क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने इस मामले में 90 पन्नों की चार्जशीट दायर की है, जिसमें 8 गवाहों के बयान शामिल हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी के ईमेल की जांच के दौरान पता चला कि उसने ज़ीशान सिद्दीकी और रिंकू सिंह के अलावा एक बड़े विदेशी व्यापारी को भी धमकी दी थी।
Read More...

Advertisement