arrested America
National 

नई दिल्ली : करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप; निहाल मोदी अमेरिका में गिरफ्तार 

नई दिल्ली : करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप; निहाल मोदी अमेरिका में गिरफ्तार  भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के भाई निहाल मोदी को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। निहाल पर भारत और अमेरिका दोनों ही जगहों पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। निहाल ने बेल्जियम की नागरिकता ली हुई है और कुछ साल पहले इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड नोटिस भी जारी किया था।  भारत की एजेंसियों ईडी और सीबीआई ने निहाल के प्रत्यर्पण की मांग की थी, जिसके बाद अमेरिका न्याय विभाग ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसका भाई नीरव मोदी ब्रिटेन की जेल में बंद है और उसके चाचा मेहुल चोकसी पर भी धोखाधड़ी के कई मामले चल रहे हैं।
Read More...

Advertisement