Marathas
Mumbai 

पुलिस ने आजाद मैदान को तुरंत खाली करने को कहा; मुंबई तभी छोड़ेंगे, जब मराठों को ओबीसी श्रेणी के तहत आरक्षण मिल जाएगा - मनोज जरांगे पाटिल

पुलिस ने आजाद मैदान को तुरंत खाली करने को कहा; मुंबई तभी छोड़ेंगे, जब मराठों को ओबीसी श्रेणी के तहत आरक्षण मिल जाएगा - मनोज जरांगे पाटिल पुलिस ने मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल को नोटिस जारी किया और आजाद मैदान को तुरंत खाली करने को कहा है। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद मुंबई पुलिस ने मनोज जरांगे पाटिल को नोटिस जारी किया है। इसलिए, सबकी नजर इस बात पर है कि मुंबई पुलिस के नोटिस के बाद मनोज जरांगे पाटिल क्या फैसला लेते हैं।  
Read More...
Maharashtra 

औरंगजेब की कब्र मराठों की बहादुरी के बारे में बताता है; आने वाली पीढ़ियों को इसके बारे में जानना चाहिए - सांसद संजय राउत 

औरंगजेब की कब्र मराठों की बहादुरी के बारे में बताता है; आने वाली पीढ़ियों को इसके बारे में जानना चाहिए - सांसद संजय राउत  मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटाने की विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि यह कब्र मराठों की बहादुरी का प्रतीक है और आने वाली पीढ़ियों को इसके बारे में जानना चाहिए। संजय राउत ने कहा, " छत्रपति शिवाजी महाराज एक बहादुर योद्धा थे और उन्होंने स्वराज्य की स्थापना के लिए लड़ाई लड़ी थी। औरंगजेब की कब्र महाराष्ट्र में है, लेकिन यह स्मारक मराठों की बहादुरी के बारे में बताता है। अगली पीढ़ी को पता होना चाहिए कि मराठों ने मुगलों के खिलाफ कैसे लड़ाई लड़ी। वे मराठों पर जीत हासिल नहीं कर सके और आखिरकार कब्र बना दी गई। अब, जिन लोगों को इतिहास का ज्ञान नहीं है, वे कब्र को हटाने के लिए कह रहे हैं।"
Read More...
Maharashtra 

मनोज जरांगे का महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पर आरोप, देवेंद्र फडणवीस मराठों से नफरत करते हैं...

मनोज जरांगे का महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पर आरोप, देवेंद्र फडणवीस मराठों से नफरत करते हैं...  महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए जरांगे ने कहा कि ये लाड़की बहिन जैसी योजनाएं ला रहे हैं, लेकिन ये आरक्षण देने के लिए तैयार नहीं। साथ ही वे कृषि उपज को उचित मूल्य भी नहीं दे रहे हैं। जरांगे ने कहा, "देवेंद्र फड़णवीज ने लाड़की बहिन योजना की शुरुआत की।अब दिलावी करीब है एक और योजना आनंदाचा शिधा लाई जाएगी और घटिया सामग्री वितरित की जाएगी। लोगों को अब समझ आ रहा है कि फडणवीस किस तरह की सरकार चला रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "अगर सत्तारूढ़ गठबंधन वाली सरकार ने मराठा समुदाय को आरक्षण नहीं दिया तो यह गठबंधन एक भी सीट नहीं जीत पाएगा।"
Read More...
Maharashtra 

जरांगे की शिंदे सरकार को खुली चेतावनी !, ...अगर मुझे गिरफ्तार किया गया तो करोड़ों मराठा करेंगे भूख हड़ताल !

जरांगे की शिंदे सरकार को खुली चेतावनी !,  ...अगर मुझे गिरफ्तार किया गया तो करोड़ों मराठा करेंगे भूख हड़ताल ! महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के खिलाफ असंयमित भाषा का इस्तेमाल करने के चलते जरांगे की आलोचना हो रही है। जरांगे ने आरोप लगाया था कि भाजपा नेता उन्हें मारने की कोशिश कर रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने इसके बाद राज्य सरकार को एसआईटी गठित करने और फडणवीस के खिलाफ जारांगे की टिप्पणियों की व्यापक जांच करने का निर्देश दिया।
Read More...

Advertisement