BJP नेता पंकजा मुंडे के जन्मदिन के लगाए गए पोस्टरों और बैनरों पर भाजपा नेता की फोटो नहीं

BJP नेता पंकजा मुंडे के जन्मदिन के लगाए गए पोस्टरों और बैनरों पर भाजपा नेता की फोटो नहीं

Rokthok Lekhani

Read More लातूर में बड़ी कार्रवाई; 17 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त

मुंबई : भाजपा सांसद प्रीतम मुंडे को केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल न किए जाने से भाजपा नेता व पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे की नाराजगी स्पष्ट दिखाई दे रही है। गौरतलब हो कि भाजपा नेता पंकजा मुंडे का आज २६ जुलाई को जन्मदिन है। अपने जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने भाजपा नेताओं से परहेज किया है यानी दूरी बनाकर रखी है। जन्मदिन के लगाए गए पोस्टरों और बैनरों पर किसी भी भाजपा नेता की फोटो नहीं है।

Read More नागपुर: 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली

बता दें कि पंकजा मुंडे के जन्मदिन के अवसर पर बीड़, परली आदि जगहों पर लगाए गए बैनर, पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह सहित प्रतिपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटील सहित भाजपा के सभी नेता गायब हैं। मतलब, बैनर और पोस्टर में एक भी भाजपा नेता की फोटो नहीं है। इससे एक बार फिर स्पष्ट होता है कि पंकजा मुंडे के समर्थकों में नाराजगी आज भी कायम है।

Read More मुंबई: मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के आर्थिक सलाहकार पूर्व आईएएस अधिकारी प्रवीण परदेशी नियुक्त

पंकजा मुंडे की नाराजगी दूर करने के लिए पिछले दिनों प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील उनके घर पर बनाने के लिए भी गए थे। जबकि भाजपा नेता व पूर्व मंत्री सुधीर मुंगनटीवार ने कहा था कि पंकजा मुंडे मरते दम तक भाजपा में रहेगी, लेकिन मुंडे के जन्मदिन पर बीड़ और परली में लगाए गए पोस्टर बैनर से जिस प्रकार से भाजपा नेताओं के फोटो गायब है, उससे स्पष्ट हो जाता है कि पंकजा मुंडे की नाराजगी अब भी कायम है, जो कभी भी विस्फोटक रूप ले सकती है?

Read More मुंबई: उद्धव सरकार के पुराने आदेश को रद्द करते हुए गन्ना किसानों के लिए बड़ा फैसला; भुगतान एकसाथ 

बता दें कि पंकजा मुंडे के जन्मदिन के मौके पर कई अहम जगहों पर बैनर लगाए गए हैं। ये बैनर परली शहर के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक, टावर चौक, फ्लाईओवर पर लगाए गए हैं। पंकजा मुंडे की फोटो को छोड़कर इन बैनरों पर भाजपा के किसी भी वरिष्ठ नेता की फोटो नहीं है इसलिए पंकजा मुंडे ने भले ही साफ कर दिया हो कि उनके नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, अमित शाह है, लेकिन मुंडे के समर्थकों ने इसे स्वीकार नहीं किया है। ऐसे में अब बैनर से नई राजनीति शुरू होने की संभावना जताई जा है।


Tags: