मुंबई : खुलेआम बिक रहा था 'मेड इन पाकिस्‍तान' माल, मुंबई से सप्लाई रैकेट, दुकानों में पड़ी रेड तो रैकेट का भंडाफोड़

Mumbai: 'Made in Pakistan' goods were being sold openly, a supply racket was being run from Mumbai, and raids on shops busted the racket.

मुंबई : खुलेआम बिक रहा था 'मेड इन पाकिस्‍तान' माल, मुंबई से सप्लाई रैकेट, दुकानों में पड़ी रेड तो रैकेट का भंडाफोड़

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पुलिस ने 'मेड इन पाकिस्तान' सामान बेचने वाले व्यापारियों पर शिकंजा कसा है. सिटी चौक पुलिस थाना क्षेत्र में करीब 60 हजार रुपये मूल्य के पाकिस्तानी ब्यूटी प्रोडक्ट्स कॉस्मेटिक्स जब्त किए हैं. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें कोर्ट ने 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. पुलिस अब इस सवाल का जवाब तलाशने में जुटी है कि भारत में पाकिस्‍तान का ये प्रतिबंधित सामान आ कैसा रहा है?  

मुंबई : महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पुलिस ने 'मेड इन पाकिस्तान' सामान बेचने वाले व्यापारियों पर शिकंजा कसा है. सिटी चौक पुलिस थाना क्षेत्र में करीब 60 हजार रुपये मूल्य के पाकिस्तानी ब्यूटी प्रोडक्ट्स कॉस्मेटिक्स जब्त किए हैं. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें कोर्ट ने 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. पुलिस अब इस सवाल का जवाब तलाशने में जुटी है कि भारत में पाकिस्‍तान का ये प्रतिबंधित सामान आ कैसा रहा है?  

 

Read More मुंबई: 19 नागरिक वार्डों में पिछले एक दशक में आवारा कुत्तों की संख्या में 31.6% की गिरावट आई 

Read More मुंबई: आरोपी से दो देसी आग्नेयास्त्र और आठ जिंदा कारतूस जब्त

मनसे ने की थी पुलिस से शिकायत
पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के शाहगंज, घासमंडी और सिटी सेंटर मॉल इलाकों में कुछ व्यापारी केंद्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित मेड इन पाकिस्तान कॉस्मेटिक्स प्रोडक्‍ट्स धड़ल्ले से बेच रहे हैं. इस संबंध में महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना ने पुलिस कमिश्‍नर को ज्ञापन भी सौंपा था. शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सिटी चौक पुलिस ने रविवार दोपहर तीन दुकानों पर एक साथ छापेमारी की. इस दौरान पुलिस बैन 'मेड इन पाकिस्‍तान' सामान देख हैरान रह गई. जांच के घेरे में वे दुकानदार भी हैं, जो सामान बेच रहे थे. 

Read More मुंबई से गोवा 6 घंटे में; जल्द ही रो-रो सेवा शुरू करने का प्रयास 

कैसे पहुंचा सामान 
शुरुआती जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस कॉस्मेटिक्स प्रोडक्‍ट्स धड़ल्ले की सप्लाई मुंबई से हो रही थी. केंद्र सरकार ने मई 2025 में ही पाकिस्तान से आने वाले सामान पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था. अब पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है कि आखिर यह प्रतिबंधित माल मुंबई कैसे पहुंचा? छत्रपति संभाजीनगर तक कैसे माल की सप्लाई की गई? जब कॉस्‍मेटिक प्रोडक्‍ट्स की तस्‍करी हो सकती है, तो फिर इसी तरीके से खतरनाक चीजें नहीं लाई जा सकती हैं?

Read More मेडिक्लेम पॉलिसी से प्राप्त राशि चिकित्सा व्यय के मुआवजे की राशि से नहीं काटा जा सकता - बॉम्बे हाईकोर्ट