नवी मुंबई : ट्यूशन क्लास के दौरान गिरी छत, एक छात्र की मौत, 10 अस्पताल में भर्ती

Navi Mumbai: Roof collapses during tuition class, one student dead, 10 hospitalised

नवी मुंबई : ट्यूशन क्लास के दौरान गिरी छत, एक छात्र की मौत, 10 अस्पताल में भर्ती

कोपरखैरणे इलाके में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ. सेक्टर-2 में मौजूद विद्याभवन अपार्टमेंट में ट्यूशन क्लास के दौरान फ्लैट का स्लैब अचानक गिर गया. स्लैब गिरने से ट्यूशन पढ़ रहे 9 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गई, जबकि कई बच्चे घायल हो गए. बचाए गए बच्चों की उम्र 5 से 15 साल के बीच बताई जा रही है, जबकि शिक्षिका शमली चौधरी की उम्र 53 साल है. 

नवी मुंबई :  कोपरखैरणे इलाके में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ. सेक्टर-2 में मौजूद विद्याभवन अपार्टमेंट में ट्यूशन क्लास के दौरान फ्लैट का स्लैब अचानक गिर गया. स्लैब गिरने से ट्यूशन पढ़ रहे 9 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गई, जबकि कई बच्चे घायल हो गए. बचाए गए बच्चों की उम्र 5 से 15 साल के बीच बताई जा रही है, जबकि शिक्षिका शमली चौधरी की उम्र 53 साल है. 

 

Read More ठाणे में अवैध रूप से रहने वाली दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, मामला दर्ज 

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, फ्लैट नंबर 02 में श्यामली चौधरी नाम की महिला बच्चों को घरेलू ट्यूशन पढ़ा रही थीं. उस समय वहां कुल 12 बच्चे मौजूद थे. शाम करीब 4:30 से 5:00 बजे के बीच फ्लैट का स्लैब अचानक ढह गया और नीचे पढ़ रहे छात्र मलबे में दब गए. इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
एपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती बच्चों के नाम : निशिका धनवड़े (13 वर्ष), आयशा खान (11 वर्ष), देवांश पुजारी (12 वर्ष), सिद्धांत गुप्ता (9 वर्ष), राजदीप वरखडे (11 वर्ष),  लायन्स क्लब हॉस्पिटल, कोपरखैरणे में भर्ती बच्चों के नाम : तन्वी सचिन श्रीवास्तव (10 वर्ष), रुद्र प्रवीण पाटील, प्रिन्स सोनी (14 वर्ष)
इसके अलावा 13 वर्ष की कुलसुम खान कोपरखैरणे के एसलोन अस्पताल में भर्ती है और पार्थ खैरनार (12 वर्ष) को साईज्योत हॉस्पिटल, कोपरखैरणे में भर्ती कराया गया है. वहीं, आराध्य धनवड़े सुरक्षित है और उसे परिजन घर ले गए हैं. 

Read More मुंबई : लोकल ट्रेन के यात्रियों पर पानी से भरे गुब्बारे और प्लास्टिक की थैलियां फेंकने वाले पर रेलवे की कड़ी चेतावनी

घटना की जानकारी मिलते ही नवी मुंबई की महापौर सुजाता पाटील, उपमहापौर दशरथ भगत और महानगरपालिका आयुक्त डॉ. कैलास शिंदे ने घटनास्थल का दौरा किया. उन्होंने घायलों से अस्पताल में मुलाकात कर परिवारों को ढांढस बंधाया. 

Read More बोरिवली स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा कर्मियों ने एक महिला यात्री को बचाया

इमारत खाली कराई गई
सुरक्षा के मद्देनजर पूरी इमारत को खाली करा लिया गया है. निवासियों के लिए अस्थायी व्यवस्था अण्णासाहेब पाटील सांस्कृतिक भवन में की गई है. महानगरपालिका आयुक्त ने संबंधित विभाग को इमारत का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके. प्रशासन फिलहाल मामले की जांच कर रहा है. 

Read More जुहू में मामूली विवाद को लेकर मराठी दंपत्ति टाइल से हमला

असल वजह क्या?
नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार यह तीन मंजिला इमारत है, जिसमें हर मंजिल पर चार फ्लैट हैं. इस इमारत को 1996 में निर्माण और रहने की अनुमति (CC और OC) मिल चुकी थी और इसे जर्जर घोषित नहीं किया गया था. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच करेगी, वहीं नगर निगम भी अलग से जांच करेगा कि स्लैब गिरने की असली वजह क्या थी. यह भी देखा जाएगा कि इमारत में कोई निर्माण संबंधी बदलाव तो नहीं किया गया था.

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

महिम जामा मस्जिद में मुफ्त मेडिकल ओपीडी और डिस्पेंसरी शुरू, जरूरतमंदों को मिलेगा मुफ्त इलाज महिम जामा मस्जिद में मुफ्त मेडिकल ओपीडी और डिस्पेंसरी शुरू, जरूरतमंदों को मिलेगा मुफ्त इलाज
नई दिल्ली : यूपीएससी के 10 चमकते चेहरे, किसी ने MBBS की तो कोई है आईआईटीयन; पढ़ें टॉप-10 अभ्यर्थियों की कहानी
मुंबई : समृद्धि हाईवे को अगले महीने एडवांस्ड आयईटीएस मिलेगा ताकि एक्सीडेंट कम हों और सेफ्टी बढ़े
मुंबई : बीएमसी  'ई' विभाग के कामों के लिए लागू की गई टेंडर प्रक्रिया में हुई अनियमितता की जांच शुरू
मुंबई : धारावी में 436 झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों को फडणवीस सरकार का बड़ा तोहफा, देवनार में जमीन देने का फैसला
मुंबई: एक्स NIA चीफ सदानंद दाते के हस्ताक्षर वाला नोटिस दिखाकर सवा 2 करोड़ की ठगी, पुलिस ने एक को दबोचा