मुंबई : बैंक घोटाले में श्रेयस तलपड़े का नाम आया सामने, दर्ज हुई FIR, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

Mumbai: Shreyas Talpade's name surfaces in bank scam, FIR registered, social media in an uproar

मुंबई : बैंक घोटाले में श्रेयस तलपड़े का नाम आया सामने, दर्ज हुई FIR, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

बॉलीवुड में इन दिनों संकट के बादल छाए हुए हैं। एक और बड़ी खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। पहले चेक बाउंस केस में राजपाल यादव तिहाड़ जेल में बंद हैं और अब एक और एक्टर करोड़ों के घोटाले में फंस चुका है। महाराष्ट्र के सागा ग्रुप द्वारा संचालित एक बैंक अचानक बंद हो गया और करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया। जिसके तार अब बॉलीवुड तक पहुंच गए हैं। उत्तर प्रदेश के आगरा मंडल सहित कई जिलों में इस ग्रुप ने अपनी बैंक शाखाएं खोली थीं, जो अब रफू-चक्कर हो चुकी हैं। इस बड़े घोटाले की आंच में ही एक्टर श्रेयस तलपड़े भी फंस गए हैं। कुल मिलाकर 12 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। 

 

मुंबई : बॉलीवुड में इन दिनों संकट के बादल छाए हुए हैं। एक और बड़ी खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। पहले चेक बाउंस केस में राजपाल यादव तिहाड़ जेल में बंद हैं और अब एक और एक्टर करोड़ों के घोटाले में फंस चुका है। महाराष्ट्र के सागा ग्रुप द्वारा संचालित एक बैंक अचानक बंद हो गया और करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया। जिसके तार अब बॉलीवुड तक पहुंच गए हैं। उत्तर प्रदेश के आगरा मंडल सहित कई जिलों में इस ग्रुप ने अपनी बैंक शाखाएं खोली थीं, जो अब रफू-चक्कर हो चुकी हैं। इस बड़े घोटाले की आंच में ही एक्टर श्रेयस तलपड़े भी फंस गए हैं। कुल मिलाकर 12 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। 

 

Read More मुंबई: बीकेसी में 8 अप्रैल को पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी; पुरानी तुलसी जल पाइपलाइन को बदलने और मरम्मत करने का फैसला

श्रेयस तलपड़े बैंक घोटाले में फंसे 
यह पूरा विवाद सागा ग्रुप की 'एलयूसीसी बैंक से जुड़ा है। आगरा मंडल के विभिन्न जिलों में बैंक की शाखाएं अचानक ताला लटकाकर भाग निकलीं, जिससे निवेशकों के बीच हड़कंप मच गया। अकेले मैनपुरी जिले में ही लगभग 30 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की बात सामने आ रही है। भोगांव के मोहल्ला मिश्राना निवासी विकास तिवारी के साथ 14 पीड़ितों ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी।

Read More मुंब्रा : सेंधमारी कर 2.18 लाख रुपये के आभूषण चुराने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

धमकी और धोखाधड़ी का आरोप 
पीड़ितों के मुताबिक, नवी मुंबई निवासी समीर अग्रवाल और उनकी पत्नी सानिया अग्रवाल ने साल 2015 में इस बैंक की शाखा खोली थी। बैंक ने खुद को आरबीआई के अधीन और सरकारी बैंकों की तरह विश्वसनीय बताया, जिसके झांसे में आकर सैकड़ों लोगों ने अपनी गाढ़ी कमाई निवेश कर दी। जब नवंबर 2024 में मैच्योरिटी का समय आया और लोगों ने पैसा मांगा, तो समीर अग्रवाल ने पैसे देने से इनकार कर दिया और उल्टा झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी।

Read More मुंबई : नशे में वाहन चलाने की घटनाओं में तेज़ी से वृद्धि के बाद अपराधियों के खिलाफ़ आपराधिक मामले

सागा ग्रुप ने केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और कर्नाटक जैसे राज्यों में भी अपनी शाखाएं खोलकर लोगों को चूना लगाया है। श्रेयस तलपड़े का नाम इस मामले में आने से हर कोई हैरान है, हालांकि अभी तक एक्टर की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Read More मुंबई: फ्लाइट में बम की धमकी; मुंबई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी