Shreyas
Mumbai 

मुंबई : बैंक घोटाले में श्रेयस तलपड़े का नाम आया सामने, दर्ज हुई FIR, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

मुंबई : बैंक घोटाले में श्रेयस तलपड़े का नाम आया सामने, दर्ज हुई FIR, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप बॉलीवुड में इन दिनों संकट के बादल छाए हुए हैं। एक और बड़ी खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। पहले चेक बाउंस केस में राजपाल यादव तिहाड़ जेल में बंद हैं और अब एक और एक्टर करोड़ों के घोटाले में फंस चुका है। महाराष्ट्र के सागा ग्रुप द्वारा संचालित एक बैंक अचानक बंद हो गया और करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया। जिसके तार अब बॉलीवुड तक पहुंच गए हैं। उत्तर प्रदेश के आगरा मंडल सहित कई जिलों में इस ग्रुप ने अपनी बैंक शाखाएं खोली थीं, जो अब रफू-चक्कर हो चुकी हैं। इस बड़े घोटाले की आंच में ही एक्टर श्रेयस तलपड़े भी फंस गए हैं। कुल मिलाकर 12 लोगों पर FIR दर्ज की गई है।   
Read More...

Advertisement