मुंबई में नाबालिगों ने SUV से पति-पत्नी को कुचला, कानपुर के लैंबोर्गिनी जैसा केस 

Minors crush husband and wife with SUV in Mumbai, similar to Kanpur Lamborghini case

मुंबई में नाबालिगों ने SUV से पति-पत्नी को कुचला, कानपुर के लैंबोर्गिनी जैसा केस 

विद्याविहार इलाके में 5 फरवरी की देर रात एक भयावह सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार SUV चला रहे एक 17 वर्षीय नाबालिग ने स्कूटर को ज़ोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में घाटकोपर के रहने वाले दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों की हालत नाज़ुक बनी हुई है. 

 

मुंबई: विद्याविहार इलाके में 5 फरवरी की देर रात एक भयावह सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार SUV चला रहे एक 17 वर्षीय नाबालिग ने स्कूटर को ज़ोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में घाटकोपर के रहने वाले दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों की हालत नाज़ुक बनी हुई है. 

 

Read More मुंबई एयरपोर्ट से तीन बांग्लादेशी गिरफ्तार  

कैसे हुआ हादसा?
घटना तांसा पाइपलाइन रोड पर सोमैया कॉलेज के पास हुई. जानकारी के अनुसार ध्रुमिल प्रेमजी पटेल (33) और उनकी पत्नी मिनल पटेल (32) स्कूटर से घर लौट रहे थे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार SUV ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों दूर जाकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. 
अस्पताल में भर्ती, पति की हालत बेहद गंभीर
हादसे के बाद दोनों को तुरंत राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया. यहां शुरुआती उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें घाटकोपर के एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया. डॉक्टरों के मुताबिक ध्रुमिल पटेल वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत बेहद गंभीर है. पत्नी मिनल पटेल की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है. 
17 वर्षीय नाबालिग चला रहा था SUV, पिता पर भी केस दर्ज
पुलिस जांच में सामने आया कि दुर्घटना का कारण बनी SUV को एक नाबालिग लड़का चला रहा था. पुलिस ने नाबालिग, उसके पिता और SUV मालिक सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बिना लाइसेंस नाबालिग को गाड़ी कैसे मिल गई और क्या माता‑पिता ने इसे रोकने की कोई कोशिश की थी या नहीं. 
महंगी गाड़ियों के साथ स्टंट के वीडियो वायरल
हादसे के बाद सोशल मीडिया पर आरोपी नाबालिग और उसके दोस्तों के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें वे महंगी कारों के साथ स्टंट करते दिख रहे हैं. पुलिस इन वीडियो की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या पहले भी ऐसी लापरवाह ड्राइविंग होती रही? क्या यह स्टंट गैंग या नशे में ड्राइविंग का मामला है?
पुलिस ने की सख्त कार्रवाई की बात
मुंबई पुलिस का कहना है कि हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, 'कोई भी दोषी बच नहीं पाएगा, चाहे वह नाबालिग हो, उसका परिवार हो या वाहन मालिक.'

Read More क्रॉफोर्ड मार्केट में आम के राजा हापुस (अल्फांसो) की आमद 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

नई दिल्ली : अब एआई जनरेटेड कंटेंट पर लगाना होगा वाटरमार्क, सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए जारी किया आदेश नई दिल्ली : अब एआई जनरेटेड कंटेंट पर लगाना होगा वाटरमार्क, सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए जारी किया आदेश
जयपुर : दो जापानी पर्यटक लापता: रेस्टोरेंट जाने के बाद नहीं लौटे; टैक्सी चालक की शिकायत पर FIR दर्ज
मुंबई : पुलिस ने दहिसर चेक पोस्ट के पास कंटेनर से 58 लाख का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया
मुंबई : फ्री एंट्री, क्यूआर कोड और हजारों रंग, काला घोड़ा फेस्टिवल में उमड़ा कला प्रेमियों का सैलाब
मुंबई : पहले हुआ शिकार, फिर खुद बन गया ठग; मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी का कंबोडिया कनेक्शन भी 
मुंबई : लिंकिंग रोड पर दुकान के बाहर खड़े युवकों पर गिरा बिल्डिंग का स्लैब, मालिक के खिलाफ FIR दर्ज