मुंबई : मुंबईकरों की आवाज उठाएंगे - वर्षा गायकवाड़
Mumbai: We will raise the voice of Mumbaikars - Varsha Gaikwad
महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव में कांग्रेस के 24 नगरसेवकों की जीत के बाद मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद वर्षा गायकवाड़ ने अपने नवनिर्वाचित नगरसेवकों का सम्मान किया। इस मौके पर वर्षा ने कहा कि चुनाव में धनबल और दबाव की राजनीति के बावजूद जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है, जिसे पूरी तरह सार्थक किया जाएगा। संख्या कम होने के बावजूद कांग्रेस के नगरसेवक बीएमसी में मुंबईकरों के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। वर्षा ने कहा कि मुंबई को बेहतर सड़कें, स्वच्छ पीने का पानी, ट्रैफिक जाम से राहत, बेहतर बेस्ट बस सेवा और प्रदूषणमुक्त शहर बनाना कांग्रेस की प्राथमिकता होगी।
मुंबई : महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव में कांग्रेस के 24 नगरसेवकों की जीत के बाद मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद वर्षा गायकवाड़ ने अपने नवनिर्वाचित नगरसेवकों का सम्मान किया। इस मौके पर वर्षा ने कहा कि चुनाव में धनबल और दबाव की राजनीति के बावजूद जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है, जिसे पूरी तरह सार्थक किया जाएगा। संख्या कम होने के बावजूद कांग्रेस के नगरसेवक बीएमसी में मुंबईकरों के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। वर्षा ने कहा कि मुंबई को बेहतर सड़कें, स्वच्छ पीने का पानी, ट्रैफिक जाम से राहत, बेहतर बेस्ट बस सेवा और प्रदूषणमुक्त शहर बनाना कांग्रेस की प्राथमिकता होगी।
साथ ही महानगरपालिका में निजीकरण और भ्रष्टाचार पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा में तानाशाही है, जबकि कांग्रेस में लोकतंत्र है और हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है। नगरसेवकों को होटल में रखने के सवाल पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हमें अपने नगरसेवकों पर पूरा भरोसा है, यही कारण है कि हमारे नगरसेवक खुली हवा में घूम रहे हैं। ओबीसी बहुजन आघाडी और कांग्रेस में चुनावी गठबंधन इसी बीच कांग्रेस और प्रकाश शेंडगे के नेतृत्व वाली ओबीसी बहुजन आघाड़ी के बीच वैचारिक गठबंधन की घोषणा की गई है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने बताया कि दोनों दल आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव मिलकर लड़ेंगे। उन्होंने भाजपा और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर आरोप लगाया कि आरक्षण के नाम पर धनगर, ओबीसी, मराठा और आदिवासी समाज को गुमराह किया गया और जातीय तनाव बढ़ाया गया। शेंडगे ने कहा कि ओबीसी आरक्षण पर लगातार हमला हो रहा है और जाति आधारित जनगणना के मुद्दे पर राहुल गांधी की भूमिका से समाज को उम्मीद है। सपकाल ने भिवंडी महानगरपालिका में कांग्रेस के 30 नगरसेवकों की जीत पर तिलक भवन में उनका सम्मान किया और जनहित के मुद्दों पर मजबूती से काम करने का आह्वान किया।


