चौमू : एहतियातन कस्बे में आज दूसरे दिन भी 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद रखी गई; स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में

Chaumu: Internet services in the town were suspended for 24 hours for the second consecutive day as a precautionary measure; the situation is completely under control.

चौमू : एहतियातन कस्बे में आज दूसरे दिन भी 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद रखी गई; स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में

बीते दिनों उत्पन्न हुए तनाव के बाद अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त की जा रही है। एहतियातन कस्बे में आज दूसरे दिन भी 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद रखी गई हैं। 

चौमू : बीते दिनों उत्पन्न हुए तनाव के बाद अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त की जा रही है। एहतियातन कस्बे में आज दूसरे दिन भी 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद रखी गई हैं। 

 

Read More मुंबई : वसई स्कूल छात्रा की मौत: ड्यूटी में लापरवाही के लिए तीन शिक्षा अधिकारी सस्पेंड 

दरअसल, एक धार्मिक स्थल के पास लोहे की रेलिंग लगाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया था, जो क्रिसमस डे की आधी रात को हिंसक हो गया। इस दौरान समुदाय विशेष के कुछ लोगों द्वारा पुलिस पर पथराव किया गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर तैनात रहे और पूरे कस्बे को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

Read More ठाणे में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई... 7,000 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित

स्थिति संभालने के लिए जयपुर (पश्चिम) डीसीपी हनुमान प्रसाद मीणा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) डॉ. राजीव पचार और विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन) राहुल प्रकाश मौके पर मौजूद रहे।

Read More मुंबई :  ईडी कार्यालय की इमारत में भीषण आग

  

Read More लातूर ; तहसीलदार ट्रांसफर के बाद आयोजित विदाई समारोह में बॉलीवुड गाना गाने पर सस्पेंड