मुंबई : आईपीएस के अधिकारी के रूप में पेश करके कारोबारी से आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी 

Mumbai: Man posing as IPS officer dupes businessman of Rs 8 lakh

मुंबई : आईपीएस के अधिकारी के रूप में पेश करके कारोबारी से आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी 

महाराष्ट्र में खुद को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी के रूप में पेश करके एक कारोबारी से आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एमएचबी थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान नीलेश काशीराम राठौड़ के रूप में की गई है।

 

मुंबई : महाराष्ट्र में खुद को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी के रूप में पेश करके एक कारोबारी से आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एमएचबी थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान नीलेश काशीराम राठौड़ के रूप में की गई है।

 

Read More मुंबई : बांद्रा वर्ली सी लिंक पर डिवाइडर से टकराने के बाद व्यक्ति के खिलाफ नशे में गाड़ी चलाने का मामला दर्ज

उन्होंने कहा, ‘‘राठौड़ और उसके साथी सचिन कृष्ण सावंत तथा करण सिंघानिया आबकारी विभाग में नौकरी दिलाने का वादा करते थे। तीनों ने सावंत के परिचित, दहिसर के रियल एस्टेट कारोबारी प्रकाश उदेशी को उनके बेटे को आबकारी विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगा।’’ 

Read More मुंबई: बीकेसी में 8 अप्रैल को पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी; पुरानी तुलसी जल पाइपलाइन को बदलने और मरम्मत करने का फैसला

अधिकारी ने कहा, ‘‘तीनों आरोपियों ने इस काम के लिए उदेशी से आठ लाख रुपये लिए थे, लेकिन दो साल बाद भी बेटे को नौकरी न मिलने पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। उदेशी को दिए गए दस्तावेज भी फर्जी निकले। उदेशी की शिकायत पर राठौड़, सावंत और सिंघानिया के खिलाफ धोखाधड़ी तथा आपराधिक विश्वासघात का मामला दर्ज किया गया है।’’ 

Read More मुंबई : युवा सेना प्रमुख और विधायक आदित्य ठाकरे ने मुंबई के "कचरा टैक्स" का किया विरोध 

अधिकारी के मुताबिक, राठौड़ को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि सावंत और सिंघानिया फरार हैं।

Read More मुंबई : वक्फ बिल के खिलाफ मुंबई की सुन्नी मस्जिद में विरोध प्रदर्शन किया