मुंबई में किराया वसूलने के लिए ऑटो ड्राइवर ने पहना बुर्का, लोगों ने बच्चा चोर समझ कूट दिया
In Mumbai, an auto driver wore a burqa to collect rent, but people mistook him for a child kidnapper and beat him up.
मुंबई में एक ऑटो चालक ने किराया न देने वाले यात्रियों से पैसे वसूलने के लिए बुर्का पहनकर भेष बदला, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे बच्चा चोर समझकर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले तौसीफ मोहम्मद शेख ने पार्कसाइट इलाके में अपनी ऑटो रिक्शा में तीन यात्रियों को उतारा था। हालांकि, विवाद होने पर तीनों बिना किराया दिए भाग गए।
मुंबई : मुंबई में एक ऑटो चालक ने किराया न देने वाले यात्रियों से पैसे वसूलने के लिए बुर्का पहनकर भेष बदला, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे बच्चा चोर समझकर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले तौसीफ मोहम्मद शेख ने पार्कसाइट इलाके में अपनी ऑटो रिक्शा में तीन यात्रियों को उतारा था। हालांकि, विवाद होने पर तीनों बिना किराया दिए भाग गए।
इस तरह हुआ शक
तीनों को ढूंढने और किराया वसूलने के लिए शेख ने भेष बदलकर बुर्का पहनने का फैसला किया। हालांकि, यह योजना तब विफल हो गई जब स्थानीय लोगों को उसकी चाल पर शक हुआ और अंतत: उसकी जींस और जूतों ने उसकी असली पहचान उजागर कर दी।
पुलिस ने क्या बताया?
एक अधिकारी ने बताया कि पार्कसाइट इलाके में एक मस्जिद के पास भीड़ जमा हो गई और तौसीफ को बच्चा चोर समझकर पीट दिया। घटना के समय तौसीफ नशे में था। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उसे भीड़ से बचाया। अधिकारी ने आगे बताया कि उसे स्थानीय पुलिस स्टेशन ले जाया गया और मामला दर्ज किया गया।


