मुंबई के निजी अस्पताल में लगी आग, कोई घायल नहीं

A fire broke out at a private hospital in Mumbai, but no one was injured.

मुंबई के निजी अस्पताल में लगी आग, कोई घायल नहीं

ग्रांट रोड इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार दोपहर आग लगी, जिसके बाद मरीजों, डॉक्टरों और कर्मचारियों समेत करीब 250 लोगों को एहतियातन बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

मुंबई : ग्रांट रोड इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार दोपहर आग लगी, जिसके बाद मरीजों, डॉक्टरों और कर्मचारियों समेत करीब 250 लोगों को एहतियातन बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

 

Read More मुंबई : नशे में वाहन चलाने की घटनाओं में तेज़ी से वृद्धि के बाद अपराधियों के खिलाफ़ आपराधिक मामले

एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि दोपहर 1.35 बजे भाटिया अस्पताल के सीटी-एमआरआई स्कैन यूनिट में आग लगी। दमकल विभाग के अनुसार, आग सीटी-एमआरआई यूनिट में लगी बिजली की तारों और उपकरणों तक सीमित रही। एहतियातन अस्पताल परिसर से करीब 250 लोगों को बाहर निकाला गया। अधिकारी ने बताया कि दोपहर तीन बजे तक आग पर  पूरी तरह काबू पा लिया गया।

Read More ठाणे :  10 मंजिला आवासीय इमारत के वेंटिलेशन डक्ट में गिरने से 10 वर्षीय एक लड़की की मौत