मुंबई : बाला साहेब ठाकरे जन स्वास्थ्य गौरव पुरस्कार केईएम अस्पताल को मिला 

Mumbai: KEM Hospital receives Balasaheb Thackeray Public Health Gaurav Award

मुंबई : बाला साहेब ठाकरे जन स्वास्थ्य गौरव पुरस्कार केईएम अस्पताल को मिला 

केईएम अस्पताल को इस वर्ष का "वंदनीय बाला साहेब ठाकरे जन स्वास्थ्य गौरव पुरस्कार" प्रदान किया गया है। महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत मुंबई में सबसे उत्कृष्ट व सफल कार्यान्वयन करने वाले अस्पताल के रूप में यह सम्मान केईएम को मिला है। इस उपलब्धि के पीछे राज्य के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार की दूरदृष्टि और क्रिएटिव सॉल्यूशन के विकास देशमुख द्वारा विकसित 'एंड टू एंड क्लेम मैनेजमेंट मॉडल' को मुख्य कारण माना गया है।

मुंबई : केईएम अस्पताल को इस वर्ष का "वंदनीय बाला साहेब ठाकरे जन स्वास्थ्य गौरव पुरस्कार" प्रदान किया गया है। महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत मुंबई में सबसे उत्कृष्ट व सफल कार्यान्वयन करने वाले अस्पताल के रूप में यह सम्मान केईएम को मिला है। इस उपलब्धि के पीछे राज्य के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार की दूरदृष्टि और क्रिएटिव सॉल्यूशन के विकास देशमुख द्वारा विकसित 'एंड टू एंड क्लेम मैनेजमेंट मॉडल' को मुख्य कारण माना गया है।

 

Read More मुंबई : शहर के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है वायु प्रदूषण 

बता दें कि 2012 से 2017 तक मनपा अस्पतालों में सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के दावे दर्ज करते समय प्रशिक्षित कर्मचारियों की कमी और प्रशासनिक ढिलाई के कारण 50 करोड़ रुपए से अधिक के दावे खारिज हो गए थे। इससे मनपा को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा, वहीं गरीब मरीज मुफ्त उपचार से वंचित रहे। इस स्थिति को सुधारने के लिए 2015 से मंत्री आशीष शेलार ने पहल की और विकास देशमुख के 'एंड टू एंड क्लेम मैनेजमेंट' मॉडल को आगे बढ़ाया।

Read More मुंबई से गोवा 6 घंटे में; जल्द ही रो-रो सेवा शुरू करने का प्रयास 

देशमुख ने चार वर्षों तक यह मॉडल अधिकारियों को समझाया लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। शेलार ने स्वयं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर देशमुख को प्रस्तुति का अवसर दिलाया, जिसके बाद 2016 में पहला टेंडर जारी किया गया। एक जनवरी 2018 से क्रिएटिव सॉल्यूशन्स ने यह मॉडल मनपा के सभी प्रमुख अस्पतालों में लागू किया।

Read More मुंबई : फिल्म "फुले" के रिलीज से पहले ही ब्राह्मण समाज ने आपत्ति जताई