मुंबई : विलेपार्ले, अंधेरी और जोगेश्वरी में पानी की समस्या होगी दूर

Mumbai: Water problem to be solved in Vile Parle, Andheri and Jogeshwari

मुंबई : विलेपार्ले, अंधेरी और जोगेश्वरी में पानी की समस्या होगी दूर

विलेपार्ले, अंधेरी और जोगेश्वरी के इलाकों के नागरिकों को कम दबाव से होने वाली पानी की समस्या से जल्द ही राहत मिलने की संभावना है। पश्चिम उपनगर के कई इलाकों में पिछले कुछ महीनों से पानी की समस्या विकट हो गई है, जिससे नागरिक हैरान हैं और स्थानीय नेता इस समस्या लेकर अधिकारियों से शिकायत कर रहे थे। मनपा ने जलापूर्ति सुधारने के लिए नई पाइपलाइन बिछाने, पुरानी पाइपलाइन हटाने और पंप रूम बनाने के कामों हेतु 6 करोड़ 30 लाख रुपए की निविदा जारी की है। जिससे धीमी गति से होने वाली पानी की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

 

मुंबई : विलेपार्ले, अंधेरी और जोगेश्वरी के इलाकों के नागरिकों को कम दबाव से होने वाली पानी की समस्या से जल्द ही राहत मिलने की संभावना है। पश्चिम उपनगर के कई इलाकों में पिछले कुछ महीनों से पानी की समस्या विकट हो गई है, जिससे नागरिक हैरान हैं और स्थानीय नेता इस समस्या लेकर अधिकारियों से शिकायत कर रहे थे। मनपा ने जलापूर्ति सुधारने के लिए नई पाइपलाइन बिछाने, पुरानी पाइपलाइन हटाने और पंप रूम बनाने के कामों हेतु 6 करोड़ 30 लाख रुपए की निविदा जारी की है। जिससे धीमी गति से होने वाली पानी की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

 

Read More मुंबई : युवा सेना प्रमुख और विधायक आदित्य ठाकरे ने मुंबई के "कचरा टैक्स" का किया विरोध 

बता दें कि मुंबई को पानी देने वाले सात तालाबों की कुल क्षमता 14 लाख 47 हजार 363 मिलियन लीटर है। जिससे प्रतिदिन 3,950 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति होती है। मुंबई की कुल जनसंख्या के अनुसार रोजाना 4,463 मिलियन लीटर पानी की जरूरत है। इसके अलावा पानी की चोरी, पुरानी पाइपलाइन से लीकेज, पानी मीटर में खराबी और विकास कार्यों के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने जैसी समस्याओं के कारण लगभग 30% पानी बर्बाद होता है।

Read More मुंबई: अंधेरी स्टेशन का एफओबी मरम्मत कार्यों के कारण 3 महीने तक रहेगा बंद

इसके चलते कई बार कम दबाव से पानी आता है और दूषित पानी की भी शिकायतें बढ़ती हैं। पिछले कुछ महीनों में सांताक्रुज, विले पार्ले, अंधेरी, जोगेश्वरी, गोरेगांव, मालाड और बोरिवली क्षेत्रों में कम दबाव से पानी मिलने की समस्या ज्यादा गंभीर हुई थी।

Read More मुंबई : बांद्रा वर्ली सी लिंक पर डिवाइडर से टकराने के बाद व्यक्ति के खिलाफ नशे में गाड़ी चलाने का मामला दर्ज