वसई : मामा ने भांजी को चलती लोकल ट्रेन से धकेला, मौत; आरोपी मामा गिरफ्तार
Vasai: Uncle pushes niece off moving local train, kills her; accused uncle arrested
वसई इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक मामा ने ही अपनी 16 वर्षीय भांजी को चलती लोकल ट्रेन से धक्का दे दिया, लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात ने पूरे इलाके में स्तब्धता फैला दी है। मृतका की मां, संगीता सोमनाथ सोनार ने वसई रोड रेलवे पुलिस स्टेशन में अपनी बेटी कोमल की मौत को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। संगीता मानखुर्द में अपने दो बच्चों कोमल और 15 वर्षीय बेटे कार्तिक के साथ रहती हैं और पेशेंट केयरटेकर का काम करती हैं।
वसई : वसई इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक मामा ने ही अपनी 16 वर्षीय भांजी को चलती लोकल ट्रेन से धक्का दे दिया, लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात ने पूरे इलाके में स्तब्धता फैला दी है। मृतका की मां, संगीता सोमनाथ सोनार ने वसई रोड रेलवे पुलिस स्टेशन में अपनी बेटी कोमल की मौत को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। संगीता मानखुर्द में अपने दो बच्चों कोमल और 15 वर्षीय बेटे कार्तिक के साथ रहती हैं और पेशेंट केयरटेकर का काम करती हैं।
मामा ने कोमल के मोबाइल से मां को किया फोन
संगीता के अनुसार कोमल अचानक घर से निकल गई थी। परिवार ने आसपास और रिश्तेदारों में काफी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिली, अगले दिन सुबह 16 नवंबर को 8 बजे उन्हें पता चला कि कोमल नालासोपारा में उनके भाई अर्जुन कैलास सोनी (कोमल के मामा) के घर पर है, लेकिन जब उनकी भाभी (कोमल की बड़ी मामी) अंजली उसे लेने पहुंचीं, तो कोमल वहां से गायब थी। आसपास खोजने के बाद भी पता नहीं चलने पर पुलिस में मामला दर्ज कराया गया। बाद में कोमल के मोबाइल से अर्जुन ने संगीता को फोन कर बताया कि कोमल उसके साथ है।
संगीता ने उसे तुरंत कोमल को घर लाने के लिए कहा, लेकिन अर्जुन उसे लेकर नहीं आया। 17 नवंबर को संगीता को जानकारी मिली कि कोमल भाईंदर में रेल हादसे का शिकार हो गई है, जब वे पुलिस स्टेशन पहुंचीं, तो उनका भाई अर्जुन पुलिस हिरासत में था। पुलिस जांच के अनुसार, कोमल और उसका मामा अर्जुन प्रथम श्रेणी कोच के दरवाजे पर खड़े होकर सफर करते समय मामा अर्जुन ने कोमल को पीछे से धक्का दिया, जिससे वह नायगांव के पास ट्रैक पर गिर गई।


