मुंबई : 27 वर्षीय एक फ्रांसीसी महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला; 24 घंटे के भीतर धारावी से आरोपी गिरफ्तार

Mumbai: A 27-year-old French woman was molested; the accused was arrested in Dharavi within 24 hours.

मुंबई : 27 वर्षीय एक फ्रांसीसी महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला; 24 घंटे के भीतर धारावी से आरोपी गिरफ्तार

भारतीय दूतावास में फ्रांसीसी शिक्षिका के रूप में कार्यरत 27 वर्षीय एक फ्रांसीसी महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही खार पुलिस हरकत में आई और मामले की गंभीरता को देखते हुए 24 घंटे के भीतर धारावी से एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया। 25 वर्षीय आरोपी की पहचान सुनील वाघेला के रूप में हुई है। वाघेला धारावी का ही निवासी है और वहीं पर उसका स्लम में कबाड़ का कारोबार है। 

मुंबई : भारतीय दूतावास में फ्रांसीसी शिक्षिका के रूप में कार्यरत 27 वर्षीय एक फ्रांसीसी महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही खार पुलिस हरकत में आई और मामले की गंभीरता को देखते हुए 24 घंटे के भीतर धारावी से एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया। 25 वर्षीय आरोपी की पहचान सुनील वाघेला के रूप में हुई है। वाघेला धारावी का ही निवासी है और वहीं पर उसका स्लम में कबाड़ का कारोबार है। 

 

Read More मुंबई से गोवा 6 घंटे में; जल्द ही रो-रो सेवा शुरू करने का प्रयास 

रविवार को आरोपी के बांद्रा हॉलीडे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसको सोमवार तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने मौके से अपराध में इस्तेमाल स्कूटर जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (महिला का शील भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read More मुंबई :  'इफ्तारी' के लिए फल बांटने को लेकर दो लोगों में तीखी बहस; चाकू से हमला एक व्यक्ति की मौत

दोस्त से मिलकर आ रही थी पीड़िता
पुलिस के अनुसार, यह मामला 8 नवंबर की मध्यरात्रि का है। पीड़िता बांद्रा (पश्चिम) में एक किराए के घर में रह रही थी। वह 7 नंबवर को पाली हिल निवासी अपने दोस्त से मिलने गई थी और 8 नंबवर को मिलने के बाद वह घर लौट रही थी। करीब 12.25 बजे खार पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में शेरली राजन रोड पर जब वह अपने आवास की ओर वापस जा रही थी, तब आरोपी ने उसके साथ वारदात को अंजाम दिया था। इसकी सूचना पीड़िता ने दूतावास को दी, जिसके बाद 14 नवंबर को पुलिस ने केस दर्ज किया। 

Read More मुंबई:  ‘डंकी रूट’; क्राइम ब्रांच ने एयरपोर्ट में प्रवेश करने से लेकर फ्लाइट में चढ़ने तक की पूरी कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया

सीसीटीवी से आरोपी की पहचान
मुंबई पुलिस के जोन 9 के डीसीपी दीक्षित गेडाम ने एसीपी आदिकराव पोल, सीनियर पीआई संजीव धूमल, पीआई वैभव काटकर, एपीआई भरत सातपुते और पीएसआई हनुमंत कुंभारे के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई। इस टीम ने बांद्रा के फ्लोरियन ह्यूरल हेयर कॉउचर एंड स्पा के आस-पास 50 से ज़्यादा सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की जांच की। कुछ सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध आरोपी स्कूटर पर दिखाई दिया, जिसके बाद स्कूटर के रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल कर आरोपी का पता लगाया गया। 

Read More मुंब्रा : सेंधमारी कर 2.18 लाख रुपये के आभूषण चुराने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

धारावी थाने से करीब 100 मीटर दूर मिला लोकेशन
एक अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध आरोपी का लोकेशन धारावी पुलिस स्टेशन से लगभग 100 मीटर दूर के होने की जानकारी मिली। लेकिन, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वाघेला वहां नहीं मिला। पता चला कि वारदात के बाद से वह गायब है। लगभग तीन दिनों तक वह घर नहीं लौटा। इसके बाद, पुलिस ने धारावी इलाके में जाल बिछाया और वाघेला की गतिविधियों पर नज़र रखने के बाद शनिवार देर रात उसको पकड़ लिया। हालांकि, हिरासत में लेते समय उसके परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और उसके समुदाय के लोगों ने काफी हंगामा किया था। यह संदेह है कि आरोपी कुछ दिनों से पीड़िता का पीछा कर रहा था।