मुंबई : दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती 

Mumbai: Veteran actor Dharmendra admitted to Breach Candy Hospital

मुंबई : दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती 

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 89 वर्षीय एक्टर की तबीयत को लेकर फैंस चिंतित हो उठे, लेकिन अस्पताल सूत्रों ने राहत भरी खबर दी है। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र को किसी गंभीर बीमारी के चलते नहीं बल्कि रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए अस्पताल लाया गया है। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, धर्मेंद्र की सेहत बिल्कुल स्थिर है और उनकी सभी रिपोर्ट्स सामान्य आई हैं। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी मॉनिटरिंग कर रही है। अगले कुछ दिनों में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। 

मुंबई : बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 89 वर्षीय एक्टर की तबीयत को लेकर फैंस चिंतित हो उठे, लेकिन अस्पताल सूत्रों ने राहत भरी खबर दी है। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र को किसी गंभीर बीमारी के चलते नहीं बल्कि रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए अस्पताल लाया गया है। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, धर्मेंद्र की सेहत बिल्कुल स्थिर है और उनकी सभी रिपोर्ट्स सामान्य आई हैं। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी मॉनिटरिंग कर रही है। अगले कुछ दिनों में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। 

 

Read More घाटकोपर में स्काईवॉक से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या !

जैसे ही एक्टर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर फैली, सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने चिंता जताई और ‘गेट वेल सून धर्मेंद्र’ जैसे संदेश ट्रेंड करने लगे। कई सेलेब्स ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। हालांकि, डॉक्टर्स और परिवार के बयान ने फैंस को राहत पहुंचाई है। उम्र के इस पड़ाव पर भी धर्मेंद्र पूरी तरह एक्टिव हैं। वह जल्द ही फिल्म ‘इक्कीस’ में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी दिखेंगे।

Read More मनपा ने एक दिन में हटाए 323 टन डेब्रिज, 1462 मनपा कर्मी और 784 स्वयंसेवी संस्था के कर्मचारी हुए शामिल...

फार्महाउस की सादगी में बिताते हैं जिंदगी
इक्कीस के ट्रेलर में धर्मेंद्र के किरदार की झलक देखकर फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की। बेटे सनी देओल ने भी सोशल मीडिया पर अपने पिता के काम की सराहना की थी। धर्मेंद्र मुंबई से दूर अपने फार्महाउस में रहते हैं और वहां खेती-बाड़ी का आनंद लेते हैं। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खेतों, पेड़ों और जानवरों के साथ अपने वीडियो साझा करते रहते हैं। उनके फैंस को यह सादगी और आत्मीयता बेहद पसंद है।

Read More नवी मुंबई : कैदी के भाई से रिश्वत लेना पड़ा भारी... पुलिसकर्मी और जेल अधिकारी पर गिरी गाज

जल्द लौटेंगे घर
फिलहाल धर्मेंद्र अस्पताल में डॉक्टर्स की निगरानी में हैं और जल्द ही डिस्चार्ज हो सकते हैं। परिवार के मुताबिक, यह सिर्फ एक सामान्य स्वास्थ्य जांच थी। फैंस और परिवार दोनों इस बात से खुश हैं कि ‘हीमैन’ धर्मेंद्र पूरी तरह स्वस्थ हैं और जल्द घर लौटेंगे। यह पहली बार नहीं है जब धर्मेंद्र को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया हो। साल 2022 में भी उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव के चलते कुछ दिनों के लिए हॉस्पिटल में रहना पड़ा था। उस समय उन्होंने खुद वीडियो शेयर कर फैंस को अपनी हालत के बारे में बताया था और कहा था कि उन्हें किसी बात की चिंता नहीं करनी चाहिए।

Read More ठाणे : एंटी नारकोटिक्स इन एक्शन... दो अलग अलग मामलों में लगभग 11 लाख के अम्लीय पदार्थ जब्त !