मुंबई : कोस्टल रोड पर तेज रफ्तार कार ने दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी;  हेड कांस्टेबल की मौत 

Mumbai: Speeding car hits two policemen on Coastal Road; head constable killed

मुंबई : कोस्टल रोड पर तेज रफ्तार कार ने दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी;  हेड कांस्टेबल की मौत 

कोस्टल रोड पर तेज रफ्तार कार ने दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी, जिसमें 52 साल एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई और एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह 7.53 बजे हुई जब दोनों पुलिसकर्मी बांद्रा-वर्ली सी लिंक और कोस्टल रोड को जोड़ने वाले एक कनेक्टर पर बंदोबस्त ड्यूटी पर थे। उन्होंने बताया कि एक तेज रफ्तार कार ने दोनों पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। 

मुंबई : कोस्टल रोड पर तेज रफ्तार कार ने दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी, जिसमें 52 साल एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई और एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह 7.53 बजे हुई जब दोनों पुलिसकर्मी बांद्रा-वर्ली सी लिंक और कोस्टल रोड को जोड़ने वाले एक कनेक्टर पर बंदोबस्त ड्यूटी पर थे। उन्होंने बताया कि एक तेज रफ्तार कार ने दोनों पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। 

 

Read More मुंबई : अंधेरी इलाके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से सात हथियार बरामद

दोनों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां हेड कांस्टेबल दत्तात्रेय कुंभार की मौत हो गई, जबकि कांस्टेबल रिद्धि पाटिल का इलाज चल रहा है। दोनों पुलिसकर्मी वर्ली पुलिस स्टेशन के थे। पुलिस ने बताया कि कार ड्राइवर, जिसकी पहचान रामचंद्र राणे के रूप में हुई है, आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

Read More मुंबई : 'गंगा का जल शुद्ध है, पर क्या आपके विचार शुद्ध हैं?' - समाधान सरवणकर