मुंबई : नीता अंबानी ने एक हेल्थ केयर प्रोजेक्ट की घोषणा की; 2,000 बेड का मॉर्डन मेडिकल सिटी बनेगा

Mumbai: Nita Ambani announced a health care project; a 2,000-bed modern medical city will be built

मुंबई : नीता अंबानी ने एक हेल्थ केयर प्रोजेक्ट की घोषणा की; 2,000 बेड का मॉर्डन मेडिकल सिटी बनेगा

रिलायंस इंडस्ट्रीज की 48वीं सालाना जनरल मीटिंग में रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक नीता अंबानी ने एक हेल्थ केयर प्रोजेक्ट की घोषणा की. इसके तहत रिलायंस फाउंडेशन मुंबई के बीचों-बीच 2,000 बेड वाले एक मॉर्डन मेडिकल सिटी बना रहा है. नीता अंबानी ने बताया कि फाउंडेशन की ग्रामीण विकास पहलों ने इस साल 55,000 से अधिक गांवों में 15 लाख लोगों के जीवन को बेहतर बनाया है. 

मुंबई : रिलायंस इंडस्ट्रीज की 48वीं सालाना जनरल मीटिंग में रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक नीता अंबानी ने एक हेल्थ केयर प्रोजेक्ट की घोषणा की. इसके तहत रिलायंस फाउंडेशन मुंबई के बीचों-बीच 2,000 बेड वाले एक मॉर्डन मेडिकल सिटी बना रहा है. नीता अंबानी ने बताया कि फाउंडेशन की ग्रामीण विकास पहलों ने इस साल 55,000 से अधिक गांवों में 15 लाख लोगों के जीवन को बेहतर बनाया है. 

 

Read More मीरा भयंदर: साइबर सेल के अधिकारियों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी में तीन लोगों द्वारा खोए गए 3.54 लाख रुपये वापस कराने में कामयाबी हासिल की

नीता अंबानी ने कहा कि ग्रामीण विकास, शिक्षा, और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में रिलायंस फाउंडेशन की पहल देश के कोने-कोने तक पहुंच रही हैं. उन्होंने कहा, "यह केवल एक अस्पताल नहीं होगा, बल्कि भारत में हेल्थकेयर इनोवेशन का एक नया हब बनेगा. यहां AI से डायग्नोसिस किया जाएगा. एडवांस मेडिकल टेक्नोलॉजी, भारत ओर दुनिया के बेहतरीन डॉक्टर मिलकर यहां इलाज के ऊंचे मानकों को पूरा करेंगे." उन्होंने कहा कि यहां एक मेडिकल कॉलेज भी बनाया जाएगा ताकि भविष्य के डॉक्टर तैयार किए जा सकें. 

Read More मुंबई: ईओडब्ल्यू ने न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक में कथित अनियमितताओं की जांच शुरू की

उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक में मुंबई स्थित सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल ने 33 लाख मरीजों का इलाज किया है और इसे भारत के अग्रणी मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल का दर्जा दिया गया है. उन्होंने कहा, अस्पताल अब अपने काम का विस्तार करते हुए जीवन नाम का नया विंग शुरू कर रहा है. यह खास तौर पर कीमोथेरेपी और इम्यूनोथेरेपी के लिए होगा, जिसमें बच्चों के कैंसर इलाज (पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी) पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. 

Read More मुंबई एयरपोर्ट पर पांच करोड़ के सिंथेटिक हीरे जब्त, लैपटॉप के बैग में छिपाए गए थे

नीता अंबानी ने इस बात पर जोर दिया कि हमारा मिशन केवल क्षमता का विस्तार करना नहीं है, बल्कि विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवा को हर भारतीय के लिए सुलभ और किफायती बनाना है. उन्होंने बताया कि रिलायंस फाउंडेशन की ग्रामीण विकास पहलों ने इस साल 55,000 से अधिक गांवों में 15 लाख लोगों के जीवन को बेहतर बनाया है. इसमें जल सुरक्षा, खेती, मुछुआरा समुदायों को सशक्त बनाना और महिलाओं-बच्चों को सहारा देना शामिल है. 

Read More मुंबई :  साइबर सेल ने यूट्यूबर समय रैना को किया तलब 

उन्होंने कहा, "हमारा लक्ष्य भारत के हर कोने में 1 करोड़ से ज़्यादा बच्चों तक विश्वस्तरीय शिक्षा पहुंचाना है. उन्होंने जोर देकर कहा कि खेलों में जीवन बदलने की शक्ति है. उन्होंने बताया कि अपने 'सभी के लिए शिक्षा और खेल' कार्यक्रम के जरिए रिलायंस फाउंडेशन अब तक 2.3 करोड़ से ज्यादा बच्चों तक पहुंच चुका है.

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

नई दिल्ली : अब एआई जनरेटेड कंटेंट पर लगाना होगा वाटरमार्क, सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए जारी किया आदेश नई दिल्ली : अब एआई जनरेटेड कंटेंट पर लगाना होगा वाटरमार्क, सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए जारी किया आदेश
जयपुर : दो जापानी पर्यटक लापता: रेस्टोरेंट जाने के बाद नहीं लौटे; टैक्सी चालक की शिकायत पर FIR दर्ज
मुंबई : पुलिस ने दहिसर चेक पोस्ट के पास कंटेनर से 58 लाख का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया
मुंबई : फ्री एंट्री, क्यूआर कोड और हजारों रंग, काला घोड़ा फेस्टिवल में उमड़ा कला प्रेमियों का सैलाब
मुंबई : पहले हुआ शिकार, फिर खुद बन गया ठग; मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी का कंबोडिया कनेक्शन भी 
मुंबई : लिंकिंग रोड पर दुकान के बाहर खड़े युवकों पर गिरा बिल्डिंग का स्लैब, मालिक के खिलाफ FIR दर्ज