मुंबई : 5,285 फ्लैटों के लिए लॉटरी; आवेदन शुरू

Mumbai: Lottery for 5,285 flats; Applications open

मुंबई : 5,285 फ्लैटों के लिए लॉटरी; आवेदन शुरू

अगर आप घर खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। म्हाडा कोकण मंडल 5,000 से ज़्यादा घरों के लिए लॉटरी लेकर आया है। इस लॉटरी के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। आप ऑनलाइन तरीके से अप्लाई कर सकते हैं। यह लॉटरी अलग-अलग योजनाओं के तहत निकाली जाएगी। इसमें 77 भूखंड (ज़मीन के टुकड़े) हैं। कुल मिलाकर 5,285 फ्लैटों के लिए लॉटरी निकाली जाएगी।

मुंबई : अगर आप घर खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। म्हाडा कोकण मंडल 5,000 से ज़्यादा घरों के लिए लॉटरी लेकर आया है। इस लॉटरी के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। आप ऑनलाइन तरीके से अप्लाई कर सकते हैं। यह लॉटरी अलग-अलग योजनाओं के तहत निकाली जाएगी। इसमें 77 भूखंड (ज़मीन के टुकड़े) हैं। कुल मिलाकर 5,285 फ्लैटों के लिए लॉटरी निकाली जाएगी।

 

Read More मुंबई में रोजाना 1,400 मिलियन लीटर पानी बर्बाद 

कहां कितने घर?
ठाणे शहर और जिले, वसई में अलग-अलग हाउसिंग स्कीम के तहत फ्लैट मिलेंगे। इसके अलावा, सिंधुदुर्ग के ओरोस और कुळगाव-बदलापूर में 77 भूखंड भी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। कोंकण विभाग ने इस लॉटरी को पांच हिस्सों में बांटा है। 20% सर्वसमावेश योजना में 565 फ्लैट हैं। 15% एकात्मिक शहर गृहनिर्माण योजना में 3002 फ्लैट हैं। म्हाडा कोंकण मंडल गृहनिर्माण योजना के तहत 1,677 फ्लैट जैसे हैं वैसे ही मिलेंगे। म्हाडा कोकण मंडल गृहनिर्माण योजना (50% किफायती फ्लैट) के तहत 41 फ्लैट बिक्री के लिए हैं।

Read More मुंबई: हत्या के प्रयास के मामले में शिकायतकर्ता से ₹10,000 की रिश्वत लेने के आरोप में ठाणे एसीबी ने सब-इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार 

म्हाडा की लॉटरी के लिए जरूरी तारीखें रखें ध्यान
- ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत: 14 जुलाई 2025
- आवेदन करने की आखिरी तारीख: 13 अगस्त 2025, रात 11.59 बजे तक
- अनामत राशि भरने की आखिरी तारीख: 14 अगस्त 2025, रात 11.59 बजे तक
- पात्र लोगों की पहली लिस्ट: 21 अगस्त 2025, शाम 6.00 बजे
- दावे और आपत्तियां दर्ज करने की आखिरी तारीख: 25 अगस्त 2025, शाम 6.00 बजे
- अंतिम पात्र लोगों की लिस्ट: 1 सितंबर 2025, शाम 6.00 बजे
- म्हाडा की लॉटरी का ड्रा: 3 सितंबर 2025, सुबह 10 बजे, काशिनाथ घाणेकर नाट्यगृह में

Read More ठाणे: आवासीय परिसर में एसयूवी ने तीन लोगों को टक्कर मार दी; चालक के खिलाफ मामला दर्ज