बांद्रा वर्ली सी लिंक पर सड़क हादसा; सड़क पार कर रही महिला की मृत्यु

Road accident on Bandra Worli Sea Link; woman crossing the road dies

बांद्रा वर्ली सी लिंक पर सड़क हादसा; सड़क पार कर रही महिला की मृत्यु

बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर 13 जुलाई की रात सड़क हादसे एक अज्ञात महिला की मृत्यु हो गईं। यह हादसा रात लगभग साढ़े दस बजे के लगभग हुआ। मौके पर पहुंची बांद्रा पुलिस ने कार नंबर से कार चालक को पकड़ा और उसपर कार्रवाई की गई। महिल्ला की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हुई थी। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल अमोल नावडकर और उनके सहयोगी को पश्चिम नियंत्रण कक्ष से कॉल प्राप्त हुआ कि सी लिंक पर एक एक्सीडेंट हुआ है।

मुंबई : बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर 13 जुलाई की रात सड़क हादसे एक अज्ञात महिला की मृत्यु हो गईं। यह हादसा रात लगभग साढ़े दस बजे के लगभग हुआ। मौके पर पहुंची बांद्रा पुलिस ने कार नंबर से कार चालक को पकड़ा और उसपर कार्रवाई की गई। महिल्ला की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हुई थी। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल अमोल नावडकर और उनके सहयोगी को पश्चिम नियंत्रण कक्ष से कॉल प्राप्त हुआ कि सी लिंक पर एक एक्सीडेंट हुआ है।

 

Read More कर्नाटक बंद के कारण महाराष्ट्र परिवहन निगम की बसें राज्य की सीमा पर रोक दी गई; बंद के चलते परिवहन, बाजार और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों पर असर 

जब टीम मौके पर पहुंची तो देखा की एक महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर पड़ी हुई थी। घायल महिला को तुरंत भाभा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला को टक्कर मारने वाला वाहन एमएच 02 जीजे 2720 नंबर की गाड़ी को एक युवक चला रहा  था। जिसका क्रशर प्लांट का व्यवसाय है।

Read More मुंबई: 23 मार्च को मनसे पार्टी की नई संरचना सामने आएगी; गुड़ी पड़वा के मौके पर रैली 

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पुलिस को जानकारी दी कि हादसे के समय भारी बारिश हो रही थी और प्रारंभिक जांच के मुताबिक, महिला अचानक कार के सामने आ गई थी, जिससे चालक को वाहन रोकने का समय नहीं मिला। हादसे के बाद आरोपी को पुलिस स्टेशन लाया गया, जहां उसका बयान दर्ज कर नोटिस देकर छोड़ दिया गया है। पुलिस ने मामले में लापरवाही से वाहन चलाकर जान को खतरे में डालने और मौत का कारण बनने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Read More मुंबई : देश का सबसे लंबे आवासीय 306 मीटर ट्विन टावर बनने जा रहे हैं