मुंबई: दो नाबालिग लड़कों को कर्ज नहीं चुका पाने पर कार में ओरल सेक्स के लिए विवश किया गया

Mumbai: Two minor boys forced to have oral sex in a car after they failed to repay their debts

मुंबई: दो नाबालिग लड़कों को कर्ज नहीं चुका पाने पर कार में ओरल सेक्स के लिए विवश किया गया

दो नाबालिग लड़कों को कर्ज नहीं चुका पाने पर आपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ा। उन्हें कार में ओरल सेक्स (मुख मैथुन) के लिए विवश किया गया। इतना ही नहीं इस शर्मनाक कृत्य का आरोपियों ने वीडियो भी बनाया। पीड़ित लड़के परभणी के रहने वाले हैं। पीड़ित लड़कों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुंबई: दो नाबालिग लड़कों को कर्ज नहीं चुका पाने पर आपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ा। उन्हें कार में ओरल सेक्स (मुख मैथुन) के लिए विवश किया गया। इतना ही नहीं इस शर्मनाक कृत्य का आरोपियों ने वीडियो भी बनाया। पीड़ित लड़के परभणी के रहने वाले हैं। पीड़ित लड़कों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनका शारीरिक और मानसिक इलाज चल रहा है। नाबालिग लड़के की मां की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। इनमें अप्राकृतिक यौन संबंध, अपहरण, मारपीट और गलत तरीके से बंधक बनाने जैसे आरोप शामिल हैं। पुलिस ने POCSO एक्ट भी लगाया है।

 

Read More मीरा भयंदर: साइबर सेल के अधिकारियों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी में तीन लोगों द्वारा खोए गए 3.54 लाख रुपये वापस कराने में कामयाबी हासिल की

कार में दोनों को बनाया बंधक
जानकारी के अनुसार कम उम्र के दो लड़कों ने एक व्यक्ति से कुछ रुपये उधार लिए थे। जब लड़के रुपये नहीं लौटा पाए तो कर्ज देने वाले शख्स ने उन्हें एक कार में बंधक बना लिया। चलती कार में उन्हें पहले नंगा किया फिर दोनों किशोरों को आपस में ओरल सेक्स के मजबूर किया गया। आरोपियों ने ओरल सेक्स का वीडियो भी बनाया। जानकारी के अनुसार जिन दो लड़कों को इस अपमानजनक घटन का शिकार होना पड़ा। उनमें एक की उम्र 19 साल है। एक नाबालिग है।

Read More मुंबई: 2.4 किलोग्राम कोकीन ले जाते हुए एयरपोर्ट पर पकड़े गए 71 वर्षीय बोलिवियाई नागरिक को सात बाद बरी

पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने गौतम दिलीप गोस्वामी उर्फ ऋतिक (25) नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गौतम पर ही लड़कों को कर्ज देने का आरोप है। पुलिस के अनुसार अन्य आरोपियों की पहचान पंजूभाई गोस्वामी और अन्य दो की पहचान देराज और भरत के रूप में हुई है। उनकी तलाश जारी है।

Read More नई मुंबई से वर्ली या बांद्रा की तरफ जाने वाली गाड़ियों को सिग्नल फ्री मार्ग उपलब्ध कराने का प्लान तैयार