मुंबई ; मनसे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अविनाश जाधव को किया डिटेन, कई पदाधिकारी नजरबंद

Mumbai; Police took big action against MNS, Avinash Jadhav detained, many officials put under house arrest

मुंबई ; मनसे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अविनाश जाधव को किया डिटेन, कई पदाधिकारी नजरबंद

महाराष्ट्र में मराठी बनाम हिंदी भाषा का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। इसे लेकर राजनेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। इस बीच मंगलवार सुबह मुंबई के करीब मीरा-भायंदर शहर में प्रस्तावित महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के मोर्चे को पुलिस ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है। यह मोर्चा आज सुबह 10 बजे बालाजी होटल से मीरा रोड स्टेशन तक निकाला जाने वाला था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने ठाणे मनसे के अध्यक्ष अविनाश जाधव समेत कई पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया। वहीं, कई कार्यकर्ताओं को नजरबंद किया गया है।  

मुंबई ; महाराष्ट्र में मराठी बनाम हिंदी भाषा का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। इसे लेकर राजनेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। इस बीच मंगलवार सुबह मुंबई के करीब मीरा-भायंदर शहर में प्रस्तावित महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के मोर्चे को पुलिस ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है। यह मोर्चा आज सुबह 10 बजे बालाजी होटल से मीरा रोड स्टेशन तक निकाला जाने वाला था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने ठाणे मनसे के अध्यक्ष अविनाश जाधव समेत कई पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया। वहीं, कई कार्यकर्ताओं को नजरबंद किया गया है।  

 

Read More  मुंबई : “भाषाई गुंडागर्दी” बताकर मनसे कार्यकर्ताओं की कड़ी निंदा 

पिछले हफ्ते मुंबई के करीब ठाणे जिले के मीरा-भायंदर शहर में मराठी न बोलने पर एक मारवाड़ी जैन समुदाय के दुकानदार से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) कार्यकर्ताओं ने मारपीट की। इस घटना के विरोध में मीरा-भायंदर के व्यापारियों ने बंद का ऐलान किया और विरोध मार्च निकाला। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज भी की। अमराठी व्यापारियों द्वारा किए गए इस प्रदर्शन के जवाब में मनसे की ओर से आज मीरा-भाईंदर शहर में मोर्चा निकाला जाने वाला था। हालांकि, पुलिस ने इस मोर्चे को अनुमति देने से इनकार करते हुए पहले से ही एहतियाती कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस ने सोमवार से ही मनसे और ठाकरे गुट के पदाधिकारियों को नोटिस जारी करना शुरू कर दिया था।

Read More मुंबई : परिवहन विभाग को महाराष्ट्र भर में अतिक्रमण हटाने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश 

अविनाश जाधव को हिरासत में लिया
मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे मनसे के ठाणे-पालघर जिला प्रमुख अविनाश जाधव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अविनाश जाधव को भी पहले नोटिस दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद वे मोर्चे में शामिल होने के फैसले पर अडिग थे। हालांकि, इस कार्रवाई के बावजूद मनसे के मुंबई अध्यक्ष संदीप देशपांडे ने मोर्चा निकालने की बात कही है। दूसरी ओर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दत्ता शिंदे ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर किसी ने बिना अनुमति के मोर्चा निकालने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

Read More नागपुर: 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली

जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात
मीरा-भाईंदर पुलिस ने शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। प्रमुख चौराहों, रेलवे स्टेशन और जंक्शनों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सोमवार को शहर में फ्लैग मार्च भी निकाला गया था। पुलिस ने धारा 144 के तहत आदेश जारी करते हुए पांच से अधिक लोगों के एकत्र होने पर पाबंदी लगा दी है। 

Read More मुंबई : श्रीराम का नाम लेने के लिए लायक भी नहीं है भाजपा  -उद्धव ठाकरे