नई दिल्ली : महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या

New Delhi: Woman along with her lover killed her husband

नई दिल्ली : महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या

महाराष्ट्र के नागपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसको जानने के बाद आप परेशान हो सकते हैं। यहां पर एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी है। महिला और उसके पति ने ऐसे समय पर इस घटना को अंजाम दिया, जब उसका लकवाग्रस्त पति बेड पर सो रहा था।

नई दिल्ली : महाराष्ट्र के नागपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसको जानने के बाद आप परेशान हो सकते हैं। यहां पर एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी है। महिला और उसके पति ने ऐसे समय पर इस घटना को अंजाम दिया, जब उसका लकवाग्रस्त पति बेड पर सो रहा था। महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर तकिया से गला दबाकर अपने पति की हत्या कर दी। बाद में इस मौत को प्राकृतिक मौत दिखाने की कोशिश भी की गई।

 

Read More ठाणे : ट्रक बिजली के खंभे से टकरा गया; चालक और क्लीनर की मौत

13 साल पहले हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार, दिशा रामेटेके (30) और चंद्रसेन रामेटेके (38) की शादी 13 साल पहले हुई थी। इस दंपती की दो बेटियां और एक छह साल का बेटा है। करीब दो साल पहले पति को लकवा मार दिया था, जिसके बाद वह बिस्तर पर ही पड़ गए थे। घर चलाने के लिए दिशा पानी के डिब्बे बेचती थी।

Read More मुंबई : कोस्टल रोड पर तेज रफ्तार कार ने दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी;  हेड कांस्टेबल की मौत 

पहले से पत्नी पर था पति को शक
बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही से पति अक्सर अपनी पत्नी पर शक करता था, जिसके कारण उनके रिश्ते में खटास आ गई थी। करीब दो महीने पहले दिशा की जान-पहचान मकैनिक आसिफ इस्लाम अंसारी से हुई, जिसके बाद दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया।

Read More  यवतमाल: मामूली बात को लेकर चाकू से हमला; युवक की मौत, तीन अन्य जख्मी

प्रेमी के साथ मिलकर बनाई हत्या की प्लानिंग
कुछ समय बाद चंद्रसेन रामेटेके को अपनी पत्नी के अफेयर के बारे में पता चला, जिसके बाद दिशा राटेके ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की प्लानिंग की। शुक्रवार दोपहर को जब चंद्रसेन सो रहा था, इस दौरान ही दिशा ने आसिफ को बुलाया। उसने अपने पति को पकड़ा, इसके बाद आसिफ ने चंद्रसेन के चेहरे पर तकिया रखकर दबा दिया। इस वजह से उनकी दम घुटने से मौत हो गई। शुरुआत में दिशा ने अपने पति की मौत को प्राकृतिक बताने की कोशिश की। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने कुछ और संकेत दिए। जिसके बाद दिशा ने पूरी बात बताई और अपना जुर्म कबूल किया।

Read More मुंबई : हाईवे पर 6 गाड़ियों की भिड़ंत से लंबा जाम, घाट में 3 की मौत