मुंबई : भायखला इलाके में 2.30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी... ज्वेलरी व्यापारी विजय कुमार गिरफ्तार

Mumbai: Rs 2.30 crore fraud in Byculla area... Jewellery trader Vijay Kumar arrested

मुंबई : भायखला इलाके में  2.30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी... ज्वेलरी व्यापारी विजय कुमार गिरफ्तार

भायखला इलाके में रहने वाले एक नामी ज्वेलरी व्यापारी विजय कुमार जेठमल जैन (58) को एलटी मार्ग पुलिस ने 2.30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। 14 जून की रात पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। अदालत में पेशी के बाद उन्हें पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

मुंबई : भायखला इलाके में रहने वाले एक नामी ज्वेलरी व्यापारी विजय कुमार जेठमल जैन (58) को एलटी मार्ग पुलिस ने 2.30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। 14 जून की रात पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। अदालत में पेशी के बाद उन्हें पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

शिकायतकर्ता कमलेश जैन, ज्वेलरी व्यापारी हैं, पुलिस को दी गई जानकारी में उन्होंने बताया कि आरोपी विजय कुमार जैन के साथ उनका व्यवसायिक संबंध वर्ष 2022 से था। दोनों के बीच कई बार व्यापार हुआ था, जिससे विजय जैन ने शिकायतकर्ता का विश्वास जीत लिया। इसी विश्वास के आधार पर विजय जैन ने हैदराबाद में बड़ी मांग होने की बात कहकर 2289.440 ग्राम 22 कैरेट शुद्धता वाले लेडीज नेकलेस की ऑर्डर दी, जिसकी अनुमानित कीमत 2.30 करोड़ रुपए से अधिक बताई गई है।

Read More गोरेगांव वाघेश्वरी मंदिर के पास फिल्मसिटी रोड पर आग; घटना में किसी के हताहत हो की खबर नहीं 

6 मार्च को शिकायतकर्ता के सेल्समेन कालूराम गुज्जर उर्फ शिवम ने चौहान ज्वेलर्स दागिना बाजार, मुंबादेवी रोड स्थित विजय जैन को उक्त आभूषण सौंपे। इसके बदले आरोपी ने अप्रूवल चलान पर हस्ताक्षर कर आभूषण प्राप्त करने की पुष्टि की थी। विजय जैन ने आश्वासन दिया था कि भुगतान 5-7 दिनों के भीतर उसके बदले शुद्ध सोना या आरटीजीएस के माध्यम से कर दिया जाएगा। लेकिन महीनों बीतने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया।

Read More मुंबई में पंजीकृत बेकरी और रेस्तराँ को फायर ब्रिगेड से अनापत्ति प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं 

जब शिकायतकर्ता ने संपर्क साधा तो विजय जैन टालमटोल करता रहा और बाद में उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। बार-बार दुकान पर जाकर संपर्क की कोशिशें भी असफल रहीं। इसी बीच, शिकायतकर्ता ने एक वीडियो साक्ष्य भी जमा किया, जिसमें आरोपी स्वयं यह स्वीकार करता हुआ दिखाई दे रहा है कि उसके पास शिकायतकर्ता का करीब 2150 ग्राम शुद्ध सोना बकाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एलटी मार्ग पुलिस स्टेशन में हिरासत में रखा है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 316(5), 318(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read More मुंबई: 21 किलोग्राम गोल्ड स्मगलिंग; बड़े गोल्ड स्मगलिंग के रैकेट पर पर्दाफाश