मुंबई : पहले आकस्मिक मृत्यु, फिर आत्महत्या के लिए प्रेरित और अब पुलिस ने माना हत्या !

Mumbai: First accidental death, then abetment to suicide and now police accepts it as murder!

मुंबई : पहले आकस्मिक मृत्यु, फिर आत्महत्या के लिए प्रेरित और अब पुलिस ने माना हत्या !

मझगांव इलाके में 53 वर्षीय महिला की रहस्यमयी मौत के मामले ने अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है। पहले जिसे आत्महत्या माना जा रहा था, अब पुलिस ने उसे हत्या का मामला मानते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत हत्या की धाराएं जोड़ दी हैं। मुख्य आरोपी शोएब इम्तियाज खान उर्फ बॉबडा (27) को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

मुंबई : मझगांव इलाके में 53 वर्षीय महिला की रहस्यमयी मौत के मामले ने अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है। पहले जिसे आत्महत्या माना जा रहा था, अब पुलिस ने उसे हत्या का मामला मानते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत हत्या की धाराएं जोड़ दी हैं। मुख्य आरोपी शोएब इम्तियाज खान उर्फ बॉबडा (27) को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका गुलशन, जो उसकी मौसी थी, उसके साथ उसने कथित तौर पर विवाह किया था। जांच में खुलासा हुआ कि यह मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि एक पूर्व नियोजित हत्या हो सकती है। शोएब का भाई जैद और उनकी मां रोशन खान भी मामले में सह आरोपी हैं और फिलहाल फरार हैं।

Read More मुंबई : गारमेंट कारखाने पर छापेमारी; 6 नाबालिग बच्चों को काम करते हुए पाया

पुलिस को मृतका के घर के बाथरूम के दरवाजे और चप्पलों पर खून के धब्बे मिले हैं, जिनके फॉरेंसिक जांच के लिए नमूने एकत्र किए गए हैं। यह मामला पहली बार 16 अप्रैल को मृतका के पति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद सामने आया था। शुरुआत में इसे आकस्मिक मौत माना गया, बाद में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज हुआ, लेकिन अब सबूतों के आधार पर हत्या की धाराएं जोड़ी गईं।

Read More मुंबई में अवैध मस्जिदें और लाउडस्पीकर बीजेपी के निशाने पर