नवी मुंबई : भूमि अभिलेख कर्मचारी 50,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

Navi Mumbai: Land records employee arrested for taking bribe of Rs 50,000

नवी मुंबई : भूमि अभिलेख कर्मचारी 50,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

नवी मुंबई हवाई अड्डा प्रभाव अधिसूचित क्षेत्र (नैना) परियोजना से जुड़े जिला भूमि अभिलेख अधीक्षक कार्यालय के एक कर्मचारी को 50,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने  यह जानकारी दी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की नवी मुंबई इकाई के पुलिस उपाधीक्षक धर्मराज सोनके ने बताया कि एसीबी ने शुक्रवार को जिला भूमि अभिलेख अधीक्षक कार्यालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी संजीपन सनप को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।

नवी मुंबई : नवी मुंबई हवाई अड्डा प्रभाव अधिसूचित क्षेत्र (नैना) परियोजना से जुड़े जिला भूमि अभिलेख अधीक्षक कार्यालय के एक कर्मचारी को 50,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने  यह जानकारी दी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की नवी मुंबई इकाई के पुलिस उपाधीक्षक धर्मराज सोनके ने बताया कि एसीबी ने शुक्रवार को जिला भूमि अभिलेख अधीक्षक कार्यालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी संजीपन सनप को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।

 

Read More ठाणे :  10 मंजिला आवासीय इमारत के वेंटिलेशन डक्ट में गिरने से 10 वर्षीय एक लड़की की मौत

उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई चार जून को दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई। अधिकारी ने कहा, ‘शिकायतकर्ता के मित्र के पास नैना परियोजना के अंतर्गत आने वाली संपत्ति थी और उसने भूमि सर्वेक्षण के लिए आवेदन किया था। सर्वेक्षण के लिए आवश्यक शुल्क जमा करने के बाद शिकायतकर्ता ने सर्वेक्षण की तारीख के बारे में पूछताछ करने के लिए सनप से संपर्क किया।’

Read More मुंबई : सिद्धिविनायक मंदिर में 133 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कमाई

उन्होंने बताया कि सनप ने सीमांकन और सर्वेक्षण कार्य करने के लिए शिकायतकर्ता से कथित तौर पर दो लाख रुपये की मांग की और 50,000 रुपये की पहली किस्त उसी समय देने को कहा। उन्होंने कहा कि आरोपी अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

Read More मुंबई : बांद्रा वर्ली सी लिंक पर डिवाइडर से टकराने के बाद व्यक्ति के खिलाफ नशे में गाड़ी चलाने का मामला दर्ज