ठाणे : आतंकवाद से जुड़े एक मामले में छापेमारी

Thane: Raids in a case related to terrorism

ठाणे : आतंकवाद से जुड़े एक मामले में छापेमारी

महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले में ठाणे के पडघा में छापेमारी कर रहा है। छापेमारी के ठिकानों में प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के पूर्व सदस्य साकिब नाचन का घर भी शामिल है।

ठाणे : महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले में ठाणे के पडघा में छापेमारी कर रहा है। छापेमारी के ठिकानों में प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के पूर्व सदस्य साकिब नाचन का घर भी शामिल है।

 

Read More पुणे में दापोडी इलाके के पास एक कार में आग; किसी के हताहत होने की खबर नहीं

2002-2003 के दो आतंकी मामलों में दोषी ठहराया गया था
महाराष्ट्र एटीएस के मुताबिक, साकिब नाचन पहले मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन और मुलुंड बम विस्फोट मामलों सहित 2002-2003 के दो आतंकी मामलों में दोषी ठहराया गया था। आरोप है कि 2017 में अपनी सजा पूरी करने के बाद उसने कट्टरपंथी गतिविधियां फिर से शुरू कर दी हैं। 

Read More मुंबई : बीजेपी नेता किरीट सोमैया को धमकी; FIR दर्ज 

ठाणे ग्रामीण पुलिस के साथ एटीएस  की कार्रवाई
एक अधिकारी ने विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि ठाणे ग्रामीण पुलिस के साथ एटीएस की एक टीम ने सुबह जिले के पडघा गांव में तलाशी शुरू की। उन्होंने बताया कि एटीएस टीम की ओर से तलाशी लिए गए परिसरों में प्रतिबंधित सिमी के पूर्व पदाधिकारी साकिब नाचन का आवास भी शामिल है। 

Read More बीड़ : सस्पेंडेड पुलिस सब-इंस्पेक्टर रंजीत कसाले ने गंभीर लगाए आरोप

पडघा में छापेमारी क्यों?
अधिकारी ने अधिक जानकारी दिए बिना कहा, 'हमने कुछ व्यक्तियों की पहचान की है। उसके अनुसार तलाशी जारी है। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वहां (पडघा में) कुछ गड़बड़ तो नहीं है।

Read More चंद्रपुर : चिमूर कस्बे में दो बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म; थाने पर पथराव

एनआईए ने नाचन सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया था
इससे पहले 2023 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी संगठन आईएसआईएस पर देशव्यापी कार्रवाई के तहत ठाणे के पडघा में तलाशी ली थी और नाचन सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया था।