मुंबई में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हो सकती है बारिश 

There may be rain with thunder in Mumbai

मुंबई में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हो सकती है बारिश 

महानगर मुंबई और आसपास के क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से गुरुवार के बीच मुंबई में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश हो सकती है। अचानक मौसम के इस करवट से मुंबईकरों की सेहत प्रभावित हो सकती है। ऐसे में डॉक्टरों ने लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की हिदायत दी है। खासकर छोटे बच्चों अधिक ख्याल रखने के लिए कहा गया है। 

मुंबई : महानगर मुंबई और आसपास के क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से गुरुवार के बीच मुंबई में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश हो सकती है। अचानक मौसम के इस करवट से मुंबईकरों की सेहत प्रभावित हो सकती है। ऐसे में डॉक्टरों ने लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की हिदायत दी है। खासकर छोटे बच्चों अधिक ख्याल रखने के लिए कहा गया है।  मई महीने के आते ही पारा और चढ़ने लगता है। चिलचिलाती धूप और उमस से परेशान मुंबईकरों को अनचाही बारिश का भी सामना करना पड़ेगा। क्षेत्रीय मौसम विभाग ने सोमवार से लेकर गुरुवार तक मुंबई में बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

 

Read More नेरुल में 300 से अधिक पेड़ों को हटा दिया गया

10 एमएम से कम होगी बारिश
रविवार से मुंबई के आसमान में बादलों की उपस्थिति देखने को मिली। मुंबई का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उमस का स्तर भी 62% तक पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ राजेश कपाड़िया ने बताया कि मुंबई सहित आसपास के क्षेत्र में सोमवार को बादलों की मौजूदगी बढ़ेगी और आगामी तीन से चार दिन के भीतर बारिश हो सकती है, हालांकि 10 एमएम से कम बारिश होगी।

Read More मुंबई: 23 मार्च को मनसे पार्टी की नई संरचना सामने आएगी; गुड़ी पड़वा के मौके पर रैली 

रात में 27 डिग्री पहुंचा तापमान
मुंबई में रात के तापमान में वृद्धि देखने को मिली है। शनिवार की रात न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन और रात के तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस का ही अंतर देखने को मिला है।

Read More गोरेगांव: पत्नी की हत्या के बाद व्यक्ति फरार