मुंबई : नक्सलियों से संबंध का आरोप... 44 वर्षीय प्रशांत जलिंदर कांबले उर्फ लैपटॉप खोपोली से गिरफ्तार 

Mumbai: Accused of links with Naxalites... 44-year-old Prashant Jalinder Kamble alias Laptop arrested from Khopoli

मुंबई : नक्सलियों से संबंध का आरोप... 44 वर्षीय प्रशांत जलिंदर कांबले उर्फ लैपटॉप खोपोली से गिरफ्तार 

एटीएस अधिकारियों के अनुसार, कांबले पिछले 6-7 साल से खोपोली में छिपकर रह रहा था और वहां आदिवासी बच्चों को पढ़ा रहा था। पुणे के ताड़ीवाला रोड इलाके का रहने वाला कांबले कंप्यूटर और लैपटॉप रिपेयर का काम करता था, जिसके बाद वो 2010 में मुंबई काम के बहाने घर से निकला और फिर लौटकर नहीं आया। अधिकारियों के अनुसार बाद में वह और संतोष शेलार नामक एक अन्य युवक गढ़चिरोली के जंगलों में सक्रिय माओवादी बन गए। हालांकि जनवरी 2024 में जब संतोष शेलार बीमार हालत में पुणे लौटा, तो एटीएस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि जलिंदर कांबले कबीर कला नामक एक मंच से जुड़ा था।

मुंबई : महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) ने 44 वर्षीय प्रशांत जलिंदर कांबले उर्फ लैपटॉप को रायगढ़ जिले के खोपोली से गिरफ्तार किया। कांबले पर नक्सलियों से संबंध होने का आरोप है, जिसके चलते वो 2011 से फरार था। बता दें कि कांबले के खिलाफ 2011 में एक अर्बन नक्सल केस दर्ज किया गया था, जिसमें माओवादी नेता मिलिंद तेलतुंबड़े (जो दो साल पहले गढ़चिरोली में मारा गया था) और एंजेला सोनटक्के भी नामजद थे।

एटीएस अधिकारियों के अनुसार, कांबले पिछले 6-7 साल से खोपोली में छिपकर रह रहा था और वहां आदिवासी बच्चों को पढ़ा रहा था। पुणे के ताड़ीवाला रोड इलाके का रहने वाला कांबले कंप्यूटर और लैपटॉप रिपेयर का काम करता था, जिसके बाद वो 2010 में मुंबई काम के बहाने घर से निकला और फिर लौटकर नहीं आया। 
अधिकारियों के अनुसार बाद में वह और संतोष शेलार नामक एक अन्य युवक गढ़चिरोली के जंगलों में सक्रिय माओवादी बन गए। हालांकि जनवरी 2024 में जब संतोष शेलार बीमार हालत में पुणे लौटा, तो एटीएस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि जलिंदर कांबले कबीर कला नामक एक मंच से जुड़ा था।

इसके साथ ही अधिकारियों ने ये भी कांबले को हाई वैल्यू टारगेट बताया। साथ ही ये भी कहा कि वह कट्टर नक्सली विचारधारा का समर्थक है। गौरतलब है कि नक्सल लिंक कांबले को 2011 में कोर्ट ने फरार घोषित कर गैर-जमानती वारंट और नोटिस जारी किया था। एटीएस की पुणे यूनिट ने गुप्त जानकारी के आधार पर उसे खोपोली से पकड़ा। उसे मुंबई की अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे 13 मई तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया गया है।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन