मुंबई : जनवरी से मार्च के बीच 269 किसानों ने की आत्महत्या 

Mumbai: 269 farmers committed suicide between January and March

मुंबई : जनवरी से मार्च के बीच 269 किसानों ने की आत्महत्या 

किसानों की आत्महत्या को लेकर महाराष्ट्र का मराठवाड़ा क्षेत्र एक बार फिर चर्चा में है। इस साल जनवरी से मार्च के बीच 269 किसानों ने आत्महत्या की, जो पिछले साल के मुकाबले अधिक है। वर्ष 2024 में इसी अवधि के दौरान 204 किसानों ने खुदकुशी की थी। मराठवाड़ा संभाग के आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट में किसानों की आत्महत्याओं से जुड़ी जानकारी दी गई।

मुंबई : किसानों की आत्महत्या को लेकर महाराष्ट्र का मराठवाड़ा क्षेत्र एक बार फिर चर्चा में है। इस साल जनवरी से मार्च के बीच 269 किसानों ने आत्महत्या की, जो पिछले साल के मुकाबले अधिक है। वर्ष 2024 में इसी अवधि के दौरान 204 किसानों ने खुदकुशी की थी। मराठवाड़ा संभाग के आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट में किसानों की आत्महत्याओं से जुड़ी जानकारी दी गई।


Read More मुंबई: असदुद्दीन ओवैसी ने वक्फ संशोधन विधेयक प्रति फाड़कर किया विरोध; एआईएमआईएम के नेता वारिस पठान ने किया बचाव

मराठवाड़ा क्षेत्र में आठ जिले हैं, जिसमें बीड भी शामिल हैं, जहां पिछले साल 2024 में जनवरी से मार्च के बीच 44 किसानों ने जान दी थी। जबकि, 2025 के शुरुआती तीन महीनों में 71 किसानों ने अपनी जान दी। वर्ष 2024 में इसी अवधि के दौरान मराठवाड़ा में 204 किसानों ने खुदकुशी की थी। जबकि, इस साल किसानों की आत्महत्या का आंकड़ा बढ़कर 269 पहुंच गया। इस साल जनवरी से मार्च के बीच बीड में 71, छत्रपति संभाजीनगर में 50, नांदेड़ में 37, परभणी में 33, धाराशिव में 31, लातूर में 18, हिंगोली में 16 और जालना में 13 किसानों ने आत्महत्या की। 

Read More पुणे में दापोडी इलाके के पास एक कार में आग; किसी के हताहत होने की खबर नहीं