मुंबई: पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर का कार्यकाल 30 अप्रैल को पूरा ; कौन होगा अगला पुलिस आयुक्त? 

Mumbai: Police Commissioner Vivek Phansalkar's term ends on April 30; Who will be the next Police Commissioner?

मुंबई: पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर का कार्यकाल 30 अप्रैल को पूरा ; कौन होगा अगला पुलिस आयुक्त? 

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का अगला पुलिस आयुक्त कौन होगा? महाराष्ट्र की ब्यूरोक्रेसी में इसकी चर्चा शुरू हो गई है। इसकी वजह है कि मुंबई के वर्तमान पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर का कार्यकाल 30 अप्रैल को पूरा हो रहा है। अगर राज्य सरकार विवेक फनसलकर को एक्टेंशन नहीं देती है तो फिर मुंबई को 1 मई को नया पुलिस आयुक्त मिलेगा।

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का अगला पुलिस आयुक्त कौन होगा? महाराष्ट्र की ब्यूरोक्रेसी में इसकी चर्चा शुरू हो गई है। इसकी वजह है कि मुंबई के वर्तमान पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर का कार्यकाल 30 अप्रैल को पूरा हो रहा है। अगर राज्य सरकार विवेक फनसलकर को एक्टेंशन नहीं देती है तो फिर मुंबई को 1 मई को नया पुलिस आयुक्त मिलेगा। विवेक फणसलकर 1 जुलाई 2022 को मुंबई के पुलिस आयुक्त बने थे। फनसलकर से पहले संजय पांडे मुंबई के सीपी थे। महाराष्ट्र की डीजीपी रश्मि शुक्ला हैं। मुंबई पुलिस आयुक्त की दौड़ में कई सीनियर अधिकारियों के साथ तेजतर्रार आईपीएस अर्चना त्यागी भी हैं। अर्चना त्यागी महाराष्ट्र कैडर की आईपीएस है। वे 1993 बैच की अधिकारी हैं।

 

Read More मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में पालतू कुत्ते पर बेरहमी से हमला किया गया।

'लेडी सुपरकॉप' की पहचान
अर्चना त्यागी को 'लेडी सुपरकॉप' के नाम से भी जाना जाता है। बॉलीवुड फिल्म 'मर्दानी' इन्हीं पर बनी थी। उस फिल्म में एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी। नए सीपी के चयन में वरिष्ठता के साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की राय अहम होगी। महायुति 2.0 में गृह विभाग भी उन्हीं के पास है। अगर अर्चना त्यागी बनती है तो निश्चित तौर बड़ा सरप्राइज होगा।

Read More भिवंडी में क्रेन का तार टूटकर गिरने से 22 वर्षीय एक मजदूर की मौत

अर्चना त्यागी के अलावा 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय कुमार वर्मा, सदानंद दाते और बिपिन कुमार सिंह भी कमिश्नर बनने की रेस में शामिल हैं। अभी ये सभी आईपीएस डीजी रैंक के अधिकारी हैं। इनके अलावा देवेन भारती का नाम भी चर्चा में है। उन्हें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का करीबी माना जाता है। भारती वर्तमान में मुंबई के स्पेशल पुलिस कमिश्नर के पद पर हैं। यह पद मुंबई पुलिस के इतिहास में पहली बार बनाया गया है।

Read More मुंबई : बैंकॉक से तस्करी करने के आरोप में 37 वर्षीय एक महिला गिरफ्तार

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन