मुंबई : मनपा ने अस्पतालों में छेड़ा विशेष सफाई अभियान...

Mumbai: Municipal Corporation launched special cleanliness drive in hospitals...

मुंबई : मनपा ने अस्पतालों में छेड़ा विशेष सफाई अभियान...

मनपा अस्पतालों में प्रतिदिन हजारों मरीज इलाज के लिए आते हैं। मरीजों के साथ उनके परिजन भी अस्पताल आते हैं। अस्पतालों में होने वाली भारी भीड़ के चलते बड़े पैमाने पर गंदगी भी बनी रहती है। अस्पतालों में गंदगी की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मनपा प्रशासन ने अस्पतालों की साफ-सफाई के लिए विशेष अभियान चलाने का फैसला किया है।

मुंबई : मनपा अस्पतालों में गंदगी को लेकर हर दम आरोप लगाया जाता है। मनपा प्रशासन मुंबई शहर भर में विशेष सफाई अभियान चलाया है जिसके तहत अब अस्पतालों की साफ़ सफाई कि जाएगी। इस सफाई अभियान के दौरान मनपा अस्पतालों सहित राज्य सरकार की अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में भी सफाई की जाएगी। सफाई अभियान 3 मार्च से शुरू होकर अगले पंद्रह दिन चलेगा।

बता दें कि मनपा अस्पतालों में प्रतिदिन हजारों मरीज इलाज के लिए आते हैं। मरीजों के साथ उनके परिजन भी अस्पताल आते हैं। अस्पतालों में होने वाली भारी भीड़ के चलते बड़े पैमाने पर गंदगी भी बनी रहती है। अस्पतालों में गंदगी की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मनपा प्रशासन ने अस्पतालों की साफ-सफाई के लिए विशेष अभियान चलाने का फैसला किया है।

Read More मीरा रोड इलाके की एक किशोरी को कथित तौर पर अश्लील संदेश भेजने के आरोप में 20 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

इसमें राज्य सरकार और प्राइवेट अस्पतालों को भी शामिल किया गया है। मनपा अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी जोशी के नेतृत्व में मुंबई में मनपा, राज्य सरकार और प्राइवेट अस्पतालों में 3 मार्च से 17 मार्च के बीच 15 दिनों तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक 2 घंटे के लिए विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसमें सभी 24 वार्डों के सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र भी शामिल होंगे। अश्विनी जोशी ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अस्पतालों में साफ-सफाई को नियमित करने के साथ लोगों में स्वच्छता के जागरूकता पैदा करना है।

Read More मुंबई: चिकन शॉप का मालिक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार