कोल्हापुर : इतिहासकार इंद्रजीत सावंत को धमकी
Kolhapur: Threat to historian Indrajit Sawant

पुलिस ने इतिहासकार इंद्रजीत सावंत को कथित तौर पर धमकी देने और छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके पुत्र संभाजी महाराज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि कोल्हापुर शहर में रहने वाले सावंत को एक फोन आया, जिसमें फोन करने वाले ने खुद को 'प्रशांत कोराटकर' बताया और कथित तौर पर ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने की कोशिश करने के लिए उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
कोल्हापुर : पुलिस ने इतिहासकार इंद्रजीत सावंत को कथित तौर पर धमकी देने और छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके पुत्र संभाजी महाराज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि कोल्हापुर शहर में रहने वाले सावंत को एक फोन आया, जिसमें फोन करने वाले ने खुद को 'प्रशांत कोराटकर' बताया और कथित तौर पर ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने की कोशिश करने के लिए उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
उन्होंने बताया कि फोन करने वाले ने मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके बेटे संभाजी महाराज के खिलाफ भी अपमानजनक टिप्पणी की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इतिहासकार सावंत क शिकायत के आधार पर पुलिस ने उस व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।