महाराष्ट्र : राहुल गांधी दिल्ली चुनाव की हार को देखते हुए कवर फायरिंग कर रहे हैं - सीएम देवेंद्र फडणवीस
Maharashtra: Rahul Gandhi is doing cover firing in view of Delhi election defeat - CM Devendra Fadnavis
By: Online Desk
On
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी के आरोपों पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जवाब दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी दिल्ली चुनाव की हार को देखते हुए कवर फायरिंग कर रहे हैं। दिल्ली चुनाव के रिजल्ट के बाद उनकी पार्टी का राष्ट्रीय राजधानी में नामोनिशान समाप्त होने वाला है।
मुंबई। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी के आरोपों पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जवाब दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी दिल्ली चुनाव की हार को देखते हुए कवर फायरिंग कर रहे हैं। दिल्ली चुनाव के रिजल्ट के बाद उनकी पार्टी का राष्ट्रीय राजधानी में नामोनिशान समाप्त होने वाला है।
नरेटिव तय करने की प्रैक्टिस कर रहे राहुल गांधी
इसके साथ ही मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी दिल्ली के चुनावी नतीजों के बाद 8 फरवरी को क्या बोलेंगे? किस प्रकार से नया नरेटिव तय करना है? इसकी प्रैक्टिस वो अभी से कर रहे हैं। राहुल गांधी के आज के आरोपों पर देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में कहा, 'देखिए वोटर कहां से आए, कहां आए और किसका नाम कटा? इन सभी सवालों के जवाब चुनाव आयोग ने दिया हुआ है। इसलिए इसका अलग से जवाब देने की आवश्यकता नहीं है।'
राहुल गांधी को आत्मचिंतन की जरूरत
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने बार-बार यह कहा है कि जब तक राहुल गांधी चिंतन नहीं करेंगे। केवल अपने मन को झूठी बातें बोलकर अपने आप को बहलने का प्रयास करेंगे। तब तक उनकी पार्टी का पुर्नजीवन नहीं हो सकता है। कांग्रेस के नेताओं का पुर्नजीवन नहीं हो सकता है। इसलिए राहुल गांधी को आत्मचिंतन करना चाहिए।
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर लगाए ये आरोप
राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि बार-बार मांग के बावजूद निर्वाचन आयोग की ओर से महाराष्ट्र के मतदाताओं के डेटा उपलब्ध नहीं कराने से लगता है कि कुछ न कुछ गलत है। राहुल गांधी ने कहा, ‘हम उस पूरे विपक्ष का प्रतिनिधित्व करते हैं जिसने महाराष्ट्र में पिछला चुनाव लड़ा था। हम भारत के लोगों के ध्यान में महाराष्ट्र चुनावों के संबंध में सामने आई कुछ महत्वपूर्ण जानकारी लाना चाहते हैं। हमारी टीम ने मतदाता सूची और मतदान पैटर्न का सावधानीपूर्वक अध्ययन किया है और हम कुछ समय से इस पर काम कर रहे हैं। दुर्भाग्य से हमें कई अनियमितताएं मिलीं।’

