मुंबई के निवासियों को धारावी में अडानी समूह द्वारा भूमि अधिग्रहण के लिए फंड देने के लिए मजबूर किया जा रहा है - आदित्य ठाकरे

Mumbai residents are being forced to fund land acquisition by Adani Group in Dharavi - Aditya Thackeray

मुंबई के निवासियों को धारावी में अडानी समूह द्वारा भूमि अधिग्रहण के लिए फंड देने के लिए मजबूर किया जा रहा है - आदित्य ठाकरे

शिवसेना (यूबीटी) के नेता और वर्ली के विधायक आदित्य उद्धव ठाकरे बार-बार धारावी के बारे में मुखर रहे हैं। अब उन्होंने आरोप लगाया कि मुंबई के निवासियों को धारावी में अडानी समूह द्वारा भूमि अधिग्रहण के लिए फंड देने के लिए मजबूर किया जा रहा है।  आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि “मुंबईकरों को अडानी समूह द्वारा धारावी भूमि अधिग्रहण के लिए फंड क्यों देना चाहिए? पिछले सप्ताह भाजपा द्वारा संचालित राज्य सरकार ने बीएमसी को (मुंबई के कर के पैसे) देवनार डंपिंग ग्राउंड की सफाई पर खर्च करने के लिए कहा। इस पर बीएमसी को लगभग 3000 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे।” 

मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) के नेता और वर्ली के विधायक आदित्य उद्धव ठाकरे बार-बार धारावी के बारे में मुखर रहे हैं। अब उन्होंने आरोप लगाया कि मुंबई के निवासियों को धारावी में अडानी समूह द्वारा भूमि अधिग्रहण के लिए फंड देने के लिए मजबूर किया जा रहा है।  आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि “मुंबईकरों को अडानी समूह द्वारा धारावी भूमि अधिग्रहण के लिए फंड क्यों देना चाहिए? पिछले सप्ताह भाजपा द्वारा संचालित राज्य सरकार ने बीएमसी को (मुंबई के कर के पैसे) देवनार डंपिंग ग्राउंड की सफाई पर खर्च करने के लिए कहा। इस पर बीएमसी को लगभग 3000 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे।” 

उन्होंने आगे लिखा कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका की आपत्तियों के बावजूद देवनार की भूमि पहले ही अडानी समूह द्वारा हड़प ली गई थी। ठाकरे ने कहा कि “देवनार की भूमि पहले ही बीएमसी की इच्छा के विरुद्ध अडानी समूह द्वारा हड़प ली गई है।” 

Read More मुंबई: आदिवासी विकास मंत्री अशोक उइके की संकल्पना से ‘संवाद चिमुकल्यांशी’अभियान की शुरुआत

खर्च छिपाने के लिए कचरा संग्रहण शुल्क लगाया गया
उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे बीएमसी बजट में एक नए प्रस्ताव के बताते हुए कहा कि कल बीएमसी बजट में इस खर्च को छिपाने के लिए प्रत्येक घर पर ‘कचरा संग्रहण शुल्क’ लगाने का प्रस्ताव किया गया। मुंबईकरों को इस भूमि अधिग्रहण का खर्च क्यों उठाना चाहिए?  ठाकरे ने सवाल उठाते हुए पूछा कि “मुंबईकरों को इस ज़मीन हड़पने के लिए ज़बरदस्ती पैसे क्यों देने चाहिए? क्या मुंबईकरों को इस योगदान के बदले धारावी में मुफ़्त घर मिलेंगे?” 
 

Read More नागपुर : इंटरनेट पर सर्च किया था कि "मृत्यु के बाद क्या होता है" 17 वर्षीय लड़की ने कर ली आत्महत्या