सैफ अली खान पर हमला : मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की; हमारे पास आरोपी के ख़िलाफ पर्याप्त सबूत हैं

Mumbai Police held a press conference; We have enough evidence against the accused - Mumbai Police

सैफ अली खान पर हमला : मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की; हमारे पास आरोपी के ख़िलाफ पर्याप्त सबूत हैं

सैफ अली खान पर 16 जनवरी तड़के उनके घर में ही हमला हुआ था. इस हमले में सैफ अली खान को काफी चोट लगी थी. सैफ को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अब सैफ हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुके हैं. इस केस को लेकर मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है जिसमें उन्होंने आरोपी को लेकर कई खुलासे किए हैं.

मुंबई : सैफ अली खान पर 16 जनवरी तड़के उनके घर में ही हमला हुआ था. इस हमले में सैफ अली खान को काफी चोट लगी थी. सैफ को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अब सैफ हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुके हैं. इस केस को लेकर मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है जिसमें उन्होंने आरोपी को लेकर कई खुलासे किए हैं.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुंबई पुलिस ने कही ये बात
मुंबई पुलिस ने कहा- सैफ अली खान केस मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच जांच कर रही है. आरोपी के खिलाफ हमारे पास पर्याप्त सबूत है. फिंगर प्रिंट की कोई आधिकारिक रिपोर्ट अभी तक मुंबई पुलिस को नहीं मिली है. आरोपी के पिता क्या कहते है उसपर कमेंट नहीं करेंगे. हमारे पास आरोपी के ख़िलाफ पर्याप्त सबूत हैं. हर प्रकार के सबूत है.

Read More NRI ने मैनेजर , इम्तियाज इस्माइल पाटनी और मोहम्मद हनीफ नखांडे पर परिवार द्वारा संचालित चैरिटी ट्रस्ट पर नियंत्रण पाने के लिए जालसाजी करने का आरोप में FIR दर्ज कि

बात कर रहे हैं क्लियर
उन्होंने आगे कहा- आईपी पहचान परेड अभी हुआ नहीं है और आगे किया जाएगा. देखिए इस बारे मे कई मीडिया रिपोर्ट आ रहे थे, इसलिए हम बाते क्लीयर कर रहे है. अब तक हमे कोई फिंगरप्रिंट रिपोर्ट नही मिली है, बाद मे मिलेगी. जिसे गिरफ्तार किया है वही आरोपी है. हमने सही आरोपी पकड़े है. जब किसी आरोपी को गिरफ्तार किया जाता है तो हम कई सबूत इकट्ठा करते हैं. 
इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर पहला रिस्पॉन्डर होता है, उसके बाद बदलाव होता है. यह एक प्रशासनिक प्रक्रिया है. चाकू और हेक्सा ब्लेड की बरामदगी की गई है, उसकी रिपोर्ट आने वाली है. पीड़ित 2:45 मिनट पर पहुंचे थे, वह कितने बजे पहुंचे इस पर कोई संदेह नहीं है. हमें जानकारी लीलावती अस्पताल से मिली थी, सैफ ने कॉल नहीं किया था. आरोपी अपराध के बाद कोलकाता गया था, वहां वह किन-किन लोगों से संपर्क में था, इसकी जांच हम कर रहे हैं. बता दें सैफ की तबीयत में अब काफी सुधार है उनकी हेल्थ को लेकर फैमिली वाले अपडेट देते रहते हैं.

Read More नवी मुंबई: वरिष्ठ नागरिक ने एक साइबर धोखाधड़ी गिरोह के हाथों 1.10 करोड़ रुपये गंवा दिए

Related Posts