मुंबई में 20 साल की लड़की से बलात्कार, ऑटो रिक्शा के ड्राइवर पर आरोप

20-year-old girl raped in Mumbai, auto-rickshaw driver accused

मुंबई में 20 साल की लड़की से बलात्कार, ऑटो रिक्शा के ड्राइवर पर आरोप

20 साल की एक लड़की से कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आया है। इसका आरोप एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर पर लगा है। मुंबई पुलिस ने जानकारी दी है कि ऑटो-रिक्शा चालक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। ये घटना मुंबई के वनराई पुलिस स्टेशन की हद में हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

मुंबई : 20 साल की एक लड़की से कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आया है। इसका आरोप एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर पर लगा है। मुंबई पुलिस ने जानकारी दी है कि ऑटो-रिक्शा चालक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। ये घटना मुंबई के वनराई पुलिस स्टेशन की हद में हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

क्या है पूरा मामला?
मुंबई पुलिस में डीसीपी (जोन 12) स्मिता पाटिल ने बताया है कि मुंबई पुलिस ने ऑटो-रिक्शा चालक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। डीसीपी के मुताबिक, ऑटो ड्राइवर ने वसई इलाके में 20 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और फिर उसे मुंबई के राम मंदिर इलाके में बेहोशी की हालत में छोड़ दिया। 

Read More मुंबई में पुरानी और जर्जर इमारतों के पुनर्विकास की प्रक्रिया होगी तेज

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता लड़की लगातार बयान बदल रही है। प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक, एक 20 साल की लड़की है और उसने कथित तौर पर एक अज्ञात ऑटो ड्राइवर पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। लड़की मुंबई के राम मंदिर इलाके में रोती हुई मिली जिसके बाद पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई। हालांकि, लड़की के लगातार बदलते हुए बयानों को देखते हुए फिलहाल पुलिस की टीम इस मामले में छानबीन कर रही है। 

Read More नवी मुंबई: नशीले पदार्थों की तस्करी करने और वीजा उल्लंघन पर 1300 अफ्रीकी नागरिक निर्वासित

लड़की द्वारा दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है और फिलहाल मामले की जांच कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की द्वारा दिए गए बयान की जांच चल रही है। कई बयान ऐसे हैं जो उसने अभी तक गलत दिए हैं।

Read More गोरेगांव वाघेश्वरी मंदिर के पास फिल्मसिटी रोड पर आग; घटना में किसी के हताहत हो की खबर नहीं 

Related Posts