मुंबई : म्हाडा की मास्टर लिस्ट लॉटरी में पात्र निवासी हक का मनचाहा मकान नहीं मिलने से नाराज

Mumbai: Eligible residents are angry as they did not get their desired house in MHADA's master list lottery

मुंबई : म्हाडा की मास्टर लिस्ट लॉटरी में पात्र निवासी हक का मनचाहा मकान नहीं मिलने से नाराज

मुंबई बिल्डिंग रिपेयर एंड रिकंस्ट्रक्शन बोर्ड (म्हाडा) की मास्टर लिस्ट लॉटरी में पात्र निवासी ने अपने हक का मनचाहा मकान नहीं मिलने से नाराज हैं। वर्षों से ट्रांजिट वैंâपों में धूल फांकने के बाद उन्हें म्हाडा ने निराश किया है। २६५ पात्र विजेताओं में से केवल ३२ निवासियों को ही अब तक अपने वैध मकानों का कब्जा लिया है इसलिए बोर्ड ने पात्र मूल किरायेदारों / निवासी लाभार्थियों के तत्काल उत्तराधिकारियों को फ्लैट का सशर्त कब्जा देने का निर्णय लिया है। तदनुसार, बोर्ड ने निवासियों को नोटिस जारी कर दस्तावेज जमा करने के लिए १० दिन का समय दिया है।

मुंबई : मुंबई बिल्डिंग रिपेयर एंड रिकंस्ट्रक्शन बोर्ड (म्हाडा) की मास्टर लिस्ट लॉटरी में पात्र निवासी ने अपने हक का मनचाहा मकान नहीं मिलने से नाराज हैं। वर्षों से ट्रांजिट वैंâपों में धूल फांकने के बाद उन्हें म्हाडा ने निराश किया है। २६५ पात्र विजेताओं में से केवल ३२ निवासियों को ही अब तक अपने वैध मकानों का कब्जा लिया है इसलिए बोर्ड ने पात्र मूल किरायेदारों / निवासी लाभार्थियों के तत्काल उत्तराधिकारियों को फ्लैट का सशर्त कब्जा देने का निर्णय लिया है। तदनुसार, बोर्ड ने निवासियों को नोटिस जारी कर दस्तावेज जमा करने के लिए १० दिन का समय दिया है। अन्यथा मास्टर सूची में शामिल निवासियों के अधिकार स्थायी रूप से समाप्त कर दिए जाएंगे।


म्हाडा के मुंबई बिल्डिंग रिपेयर एंड रिकंस्ट्रक्शन बोर्ड द्वारा २८ दिसंबर, २०२३ को एक कंप्यूटरीकृत लॉटरी आयोजित की गई थी। इसके बाद निवासियों को पत्र वितरित किया गया। बता दें कि म्हाडा पुरानी इमारतों को वर्षों पहले जमींदोज कर रहिवासियों को ट्रांजिट वैंâपों में शिफ्ट करती है।

Read More MMRDA ने कुर्ला में 1,336 अवैध रूप से रहने वालों के खिलाफ FIR दर्ज की

उसके बाद जब उनकी इमारत वर्षों बाद बनती है तो उन्हें उनके स्थान की इमारत के तीन किलोमीटर के अंदर कहीं भी दे सकती है इस प्रकार का निर्णय है। म्हाडा महंगे इलाकों से रहिवासियों को वंचित रखती है। इसी के चलते मास्टर लिस्ट के पात्र रहिवासी घर लेने में आनाकानी कर रहे हैं।

Read More मुंबई : यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार; मीरा-भायंदर डबल-डेकर फ्लाईओवर का उद्घाटन 

Related Posts