बदलापुर में निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर बच्ची की मौत
A girl died after falling from the fifth floor of an under-construction building in Badlapur
By: Online Desk
On
ठाणे के बदलापुर में एक निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर एक साढ़े चार साल की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार शाम को हुई। बच्ची का नाम अक्षिता था, जो पांचवीं मंजिल पर खेल रही थी।
बदलापुर : ठाणे के बदलापुर में एक निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर एक साढ़े चार साल की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार शाम को हुई। बच्ची का नाम अक्षिता था, जो पांचवीं मंजिल पर खेल रही थी।
अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।


