सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के आरोपी को पकड़ने में पुलिस हुई फेल... कांग्रेस ने मांगा सीएम से इस्तीफा

Police failed to catch the accused of murder of Sarpanch Santosh Deshmukh... Congress demands resignation from CM

सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के आरोपी को पकड़ने में पुलिस हुई फेल... कांग्रेस ने मांगा सीएम से इस्तीफा

महाराष्ट्र में सरपंच संतोष देशमुख की हत्या से जुड़े जबरन वसूली मामले में आरोपी वाल्मिक कराड की गिरफ्तारी में नाकामी को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस ने मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस्तीफा देने की मांग की।

मुंबई: बीड जिले के मासाजोग गांव के सरपंच संतोष की 9 दिसंबर को हुई नृशंस हत्या ने राज्य में आक्रोश पैदा कर दिया है। इस मामले को लेकर राज्य सरकार पर पूरा विपक्ष हमलावर है। साथ ही सत्ताधारी दल के कुछ नेता भी इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी और इस मामले में वांछित आरोपी वाल्मिक कराड ने मंगलवार को पुणे में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

महाराष्ट्र में सरपंच संतोष देशमुख की हत्या से जुड़े जबरन वसूली मामले में आरोपी वाल्मिक कराड की गिरफ्तारी में नाकामी को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस ने मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस्तीफा देने की मांग की।

Read More मुंबई : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के जाँच अधिकारी को आरोपों का जवाब देने का बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिया निर्देश 

पुलिस कराड को गिरफ्तार करने में विफल रही, हालांकि बाद में आरोपी ने सरेंडर कर दिया। इधर भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेश धस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मंत्री धनंजय मुंडे पर निशाना साधते हुए कहा कि वह और वाल्मिक कराड एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। वहीं, मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने आरोपियों के समर्थकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंधे ने बीड जिले में जबरन वसूली के मामले में तीन सप्ताह से वांछित कराड को पकड़ने में पुलिस की विफलता पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि “कभी स्कॉटलैंड यार्ड के बराबर मानी जाने वाली मुंबई पुलिस न्याय देने में असफल रही है।

Read More मुंबई : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में कनाडा पुलिस ने हिरासत में लिया

फडणवीस के पास मुख्यमंत्री बने रहने का कोई नैतिक आधार नहीं है।” कांग्रेस प्रवक्ता ने यह भी कहा कि फडणवीस के गृह जिले नागपुर में बढ़ती अपराध दर महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था के संकट को उजागर करती है। उन्होंने देशमुख हत्या मामले की जांच न्यायाधीश की निगरानी में कराने की भी मांग की।

भाजपा विधायक सुरेश धस ने कहा कि “वाल्मिक कराड और महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। मुंडे का इस्तीफा उनकी ही पार्टी के नेता ने मांगा है। मैं फिर से कहता हूं कि मुख्यमंत्री फडणवीस को बीड का संरक्षक मंत्री बनना चाहिए।”

Read More  मुंबई: 48 साल तक फरार रहने के बाद 77 वर्षीय हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार 

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने जालना जिले में अपने गांव में संवाददाताओं से कहा कि अगर सरकार आरोपियों के समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो मराठा समुदाय आंदोलन शुरू कर सकता है। संतोष देशमुख मराठा समुदाय के थे।

संतोष देशमुख के भाई धनंजय देशमुख ने जरांगे से मुलाकात के बाद कहा कि सीआईडी को आरोपियों के मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की जांच करनी चाहिए ताकि उनके आपसी रिश्तों का पता लगाया जा सके।

Read More नागपुर : शराब की अवैध दुकान का शीशा तोड़ने पर कर दी हत्या... 9 लोग गिरफ्तार 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश