भिवंडी गुलजार नगर इलाके में सवा तीन लाख की बिजली चोरी का पर्दाफाश... 2 पर केस दर्ज

Electricity theft worth Rs 3.25 lakh exposed in Bhiwandi Gulzar Nagar area... Case filed against 2

भिवंडी गुलजार नगर इलाके में सवा तीन लाख की बिजली चोरी का पर्दाफाश... 2 पर केस दर्ज

टोरेंट पावर कंपनी की सतर्कता विभाग की टीम, जिसका नेतृत्व एग्जीक्यूटिव ऑफिसर श्रृति अनिल कांबले कर रही थीं, ने गुलजार नगर में छापा मारा। जांच के दौरान पाया गया कि नागांव 2 गुलजार नगर के निवासी मुस्ताक अहमद हबीबुल्लाह अंसारी और मोहम्मद दाऊद खान ने बिजली मीटर में गड़बड़ी कर 13,462 यूनिट बिजली का अवैध उपयोग किया। इस चोरी की कुल राशि 3,13,527.24 रुपये आंकी गई है।

भिवंडी : गुलजार नगर इलाके में टोरेंट पावर कंपनी की सतर्कता टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.13 लाख रुपये की बिजली चोरी का मामला पकड़ा है। आरोप है कि दो स्थानीय निवासियों ने बिजली मीटर में छेड़छाड़ कर पिछले एक साल से अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे थे। इस मामले में शांतिनगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टोरेंट पावर कंपनी की सतर्कता विभाग की टीम, जिसका नेतृत्व एग्जीक्यूटिव ऑफिसर श्रृति अनिल कांबले कर रही थीं, ने गुलजार नगर में छापा मारा। जांच के दौरान पाया गया कि नागांव 2 गुलजार नगर के निवासी मुस्ताक अहमद हबीबुल्लाह अंसारी और मोहम्मद दाऊद खान ने बिजली मीटर में गड़बड़ी कर 13,462 यूनिट बिजली का अवैध उपयोग किया। इस चोरी की कुल राशि 3,13,527.24 रुपये आंकी गई है।

Read More माटुंगा स्टेशन के पास रेल फ्रैक्चर के कारण सुबह के व्यस्त समय में ट्रेनों में भारी देरी की शिकायत

कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर शांतिनगर पुलिस स्टेशन में दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय बिजली अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक घोलप कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। टोरेंट पावर कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई भी उसी का हिस्सा है।

Read More मुंबई: मां ने 3 साल के बेटे पर दिखाई हैवानियत, केस दर्ज

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई : ठाणे से मुलुंड के बीच 21 किलोमीटर लंबी वॉटर टनल बनाने की योजना मुंबई : ठाणे से मुलुंड के बीच 21 किलोमीटर लंबी वॉटर टनल बनाने की योजना
मुंबई : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना नेता यशवंत किलेदार की मुंबई में प्रस्तावित बिहार भवन के निर्माण को रोकने की धमकी पर बिहार सरकार ने दिया जवाब 
मुंबई लोकल यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से बड़ा कदम! अप्रैल 2026 से पटरी पर उतरेगी ऑटोमैटिक डोर नॉन एसी लोकल
मुंबई  : नए मेयर के लिए अभी और करना होगा इंतजार ; बीजेपी गणतंत्र दिवस के बाद 27 जनवरी को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करे
कल्याण- डोंबिवली में मनसे ने विकास के नाम पर समर्थन दिया- एकनाथ शिंदे
मुंबई : शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह विवाद मामले में 18 फरवरी तक टली सुनवाई