डायरेक्टर सुभाष घई मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट

Director Subhash Ghai admitted to Lilavati Hospital in Mumbai

डायरेक्टर सुभाष घई मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट

फिल्म मेकर और डायरेक्टर सुभाष घई की तबीयत खराब ठीक नहीं है. इसके चलते वो मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट कराए गए हैं. सांस संबंधी बीमारी, कमजोरी और बार-बार चक्कर आने के चलते 79 वर्षीय सुभाष घई को बुधवार के लीलावती अस्पताल के आईसीयू में दाखिल कराया गया है.

मुंबई : फिल्म मेकर और डायरेक्टर सुभाष घई की तबीयत खराब ठीक नहीं है. इसके चलते वो मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट कराए गए हैं. सांस संबंधी बीमारी, कमजोरी और बार-बार चक्कर आने के चलते 79 वर्षीय सुभाष घई को बुधवार के लीलावती अस्पताल के आईसीयू में दाखिल कराया गया है. अस्पताल के सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनय चौहान, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नितिन गोखले और पलमोनोलॉजिस्ट डॉ. जलील पारकर की निगरानी में आईसीयू में भर्ती सुभाष घई का इलाज चल रहा है.

Read More मुंबई : शिवसेना नेता शिरसाट का दावा- NCP में शामिल होंगे जयंत पाटिल

Read More मुंबई : सड़क किनारे सो रहे व्यक्ति पर चढ़ाई JCB, चालक की तलाश में जुटी पुलिस

पहले से बेहतर है सुभाष घई की तबीयत
एक विश्वस्त सूत्र ने बताया कि सुभाष घई की हालत पहले से बेहतर है और उन्हें एक-दिन में आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा.

Read More बदलापुर इलाके में चार किशोरों की डूबने से मौत 

राम लखन, सौदागर और परदेस जैसी बेहतरीन फिल्मों के डायरेक्टर 
सुभाष घई ने कई बेहतरीन फिल्में बॉलीवुड को दी हैं. उन्होंने कालीचरण, कर्ज, कर्मा, सौदागर और खलनायक जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाई. सुभाष घई ने ही शाहरुख खान की परदेस फिल्म बनाई थी. इसके अलावा उन्होंने ताल और साल 2008 में आई सलमान खान की युवराज भी निर्देशित की थी.

Read More मुंबई : एमएसआरटीसी की बस रायगढ़ जिले में पलट गई, 18 यात्री घायल 

सुभाष घई ने हाल में ही की थी ऐतराज 2 और खलनायक 2 पर बात
साल 2004 में आई ऐतराज को सुभाष घई ने डायरेक्ट तो नहीं किया था लेकिन उन्होंने उसे प्रोड्यूस जरूर किया था. हाल में ही सुभाष ने इसके सीक्वल की घोषणा भी की थी. जिसमें अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर की बजाय उन्होंने नए चेहरों को लाने की बात की थी. इसके अलावा, सुभाष घई की संजय दत्त के साथ आई सुपरहिट फिल्म खलनायक का सेकेंड पार्ट भी बहुत जल्द देखने को मिल सकता है. बता दें कि खबरों के मुताबिक सुभाष घई खलनायक 2 पर भी काम कर रहे हैं.

Related Posts