जलगांव : ऑडी और होंडा सिटी कार की टक्कर... दंपत्ति की मौके पर ही मौत !

Jalgaon: Audi and Honda City car collide... couple dies on the spot!

जलगांव : ऑडी और होंडा सिटी कार की टक्कर... दंपत्ति की मौके पर ही मौत !

इस हादसे में होंडा सिटी में सवार दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई। ऑडी में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुंबई पुलिस के मुताबिक यह हादसा सोमवार शाम करीब 4 बजे जलगांव के परोला गेट के पास हुआ। मामले की जांच के दौरान पता चला कि ऑडी जलगांव शहर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही थी।

जलगांव : एक भयानक हादसा , ऑडी और होंडा सिटी कार के बीच आमने-सामने की टक्कर | इस हादसे में होंडा सिटी में सवार दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई। ऑडी में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुंबई पुलिस के मुताबिक यह हादसा सोमवार शाम करीब 4 बजे जलगांव के परोला गेट के पास हुआ। मामले की जांच के दौरान पता चला कि ऑडी जलगांव शहर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही थी।

जैसे ही यह कार परोला गेट के पास पहुंची तो सामने से एक होंडा सिटी कार आई और ये दोनों कारें पूरी रफ्तार से टकरा गईं। होंडा सिटी कार में सूरत से आ रहे दंपत्ति जलगांव जा रहे थे। दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए घटनास्थल के पास मौजूद लोगों के मुताबिक दोनों कारों के बीच इतनी जोरदार टक्कर हुई कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। टक्कर की आवाज करीब आधे किलोमीटर तक सुनी गई। यह आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक होंडा सिटी में सवार दंपत्ति की मौत हो चुकी थी। उनकी पहचान ज्योति पाटिल और उनके पति सुधीर पाटिल के रूप में हुई है।

Read More महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने 33788 करोड़ रुपये की अनुपूरक मांगें पेश कीं...

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि ऑडी कार में सवार सभी चार लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया है। जहां चारों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस जांच में पता चला है कि ऑडी कार में सवार ये चारों लोग नासिक से जलगांव आ रहे थे। शहर पार करते समय यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More संजय राउत ने बताई पूर्व सीएम के बार-बार बीमार पड़ने की वजह, फडणवीस ने शिंदे पर किया काला जादू...!

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन